{"_id":"5fd353052a0444593d3d59d1","slug":"aus-a-vs-ind-a-jasprit-bumrah-knocks-down-cameron-green-with-a-powerful-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर पर गेंद लगते ही मैदान पर गिरा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बुमराह ने मारा था झन्नाटेदार शॉट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिर पर गेंद लगते ही मैदान पर गिरा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बुमराह ने मारा था झन्नाटेदार शॉट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गेंद लगने के बाद ग्रीन
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पिंक बॉल से अभ्यास मैच खेला जा रहा है। सिडनी में हो रहे इस मुकाबले के पहले दिन मैदान पर अनहोनी हो गई। बल्लेबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह का झन्नाटेदार शॉट सीधा युवा कंगारू खिलाड़ी कैमरोन ग्रीन के सिर पर जा लगा।
2 of 5
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन
- फोटो : ट्विटर
मेडिकल टीम ने दो मिनट तक उनकी जांच की और यह ऑलराउंडर कुछ और जांच के लिए खुद ही चलकर मैदान से बाहर चला गया। 19 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पैट्रिक रोव को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर शामिल किया गया। अब ग्रीन इस तीन दिवसीय डे-नाइट अभ्यास मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
3 of 5
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन
- फोटो : ट्विटर
ग्रीन ने मंगलवार को ड्रा रहे पहले अभ्यास मैच में भारत ए के खिलाफ नाबाद 125 रन की पारी खेली थी और दो विकेट भी लिए थे, जिसके बाद उनके टेस्ट पदार्पण की उम्मीद थी। दूसरे मैच में उन्होंने 6.1 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। यह शुभमन गिल का अहम विकेट था। ग्रीन अपने सातवें ओवर की पहली गेंद फेंक रहे थे। तब अर्धशतक लगाने वाले बुमराह का स्ट्रेट ड्राइव शॉट सीधा उनके हाथों से होता हुआ सिर पर जा लगा, जिसके बाद वो मैदान पर गिर पड़े और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े सिराज अपना बल्ला छोड़कर उनके पास गए और हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिर पर गेंद लगने के बाद ग्रीन
- फोटो : ट्विटर @BCCI
स्थिति को देखते हुए मैदान पर फीजियो को बुलाया गया और आखिरकार ग्रीन को मैदान से बाहर जाना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टीम डॉक्टर पिप इंगे ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'कैमरोन को हल्की सी गेंद लगी है। उनके साथ पहली बार ऐसा हुआ है। वह टीम होटल लौट गए हैं और अभ्यास मैच के बचे हुए दोनों दिन नहीं खेलेंगे। हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे और उनकी हालत के बारे में अपडेट देंगे।'
इस हफ्ते के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को पहले अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद हेलमेट पर लग गई थी। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर दूसरे वन-डे के दौरान लगी ग्रोइन चोट के कारण पहले टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं। चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि मैच के साथ शुरू होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।