फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग, क्या चैंपियन बनने पर नकवी से ट्रॉफी लेंगे कप्तान सूर्यकुमार?

Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को एशिया कप फाइनल को देखने के लिए मौजूद रहेंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद की पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय टीम उनकी मौजूदगी पर कैसा रुख अख्तियार करती है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Final ACC Chairman Mohsin Naqvi Trophy Presentation India Reaction Scenario
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार के एशिया कप का फाइनल का मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा। महामुकाबले से पहले सभी के जहन में बस एक ही सवाल है अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगी? इसका जवाब तो वक्त ही देगा। 41 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं।
Asia Cup 2025 IND vs PAK Final ACC Chairman Mohsin Naqvi Trophy Presentation India Reaction Scenario
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
मोहसिन की मौजूदगी में कैसा होगा भारतीय खिलाड़ियों का रुख?
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी रविवार को एशिया कप फाइनल को देखने के लिए मौजूद रहेंगे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद की पुरस्कार समारोह के दौरान भारतीय टीम उनकी मौजूदगी पर कैसा रुख अख्तियार करती है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल खेला जाएगा। बोर्ड के किसी प्रमुख का मैच देखने आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन विवाद का मुख्य कारण यह है कि एसीसी प्रमुख के तौर पर मैच के बाद पुरस्कार समारोह में नकवी का मौजूद रहना अनिवार्य है।
Asia Cup 2025 IND vs PAK Final ACC Chairman Mohsin Naqvi Trophy Presentation India Reaction Scenario
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत अबतक नो 'हैंडशेक पॉलिसी' पर कायम
नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख भी हैं। महाद्वीपीय संस्था अध्यक्ष विजेता टीम को ट्रॉफी देने के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से औपचारिक रूप से हाथ मिलाता है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ 'नो हैंडशेक' की नीति पर कायम है, ऐसे इस बात की संभावना कम है कि भारत विरोधी मानसिकता रखने वाले पीसीबी प्रमुख के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने खिलाड़ियों को हाथ मिलाने की अनुमति देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Final ACC Chairman Mohsin Naqvi Trophy Presentation India Reaction Scenario
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
पीसीबी ने आईसीसी से की थी भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत
बीसीसीआई ने अभी तक नकवी को लेकर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। नकवी के कहने पर ही पीसीबी ने 14 सितंबर के मैच के बाद मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अभिवादन करने से रोका। इस आरोप को हालांकि आईसीसी ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था। नकवी ने इसके साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को फाइनल से प्रतिबंधित करने की मांग की थी। पीसीबी ने उनकी शिकायत की थी कि उन्होंने 14 सितंबर की जीत को अपने देश की सेना को समर्पित किया और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाई। एशिया कप से जुड़े सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया,'अब तक की जानकारी के अनुसार वह शनिवार शाम को दुबई पहुंचेंगे। जाहिर है कि एसीसी अध्यक्ष के रूप में विजेता टीम को ट्रॉफी वही देंगे। अब देखना होगा कि बीसीसीआई क्या फैसला लेती है।'
विज्ञापन
Asia Cup 2025 IND vs PAK Final ACC Chairman Mohsin Naqvi Trophy Presentation India Reaction Scenario
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
मोहसिन नकवी का विवादित पोस्ट
नकवी ने पिछले कुछ दिनों में दो बार एक्स पर भारत विरोधी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल के जश्न का पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने विमान दुर्घटना का इशारा किया था। यह वही इशारा है जिसे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ मैच में बार-बार किया था। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed