{"_id":"5b8a679842c792465c2cb07b","slug":"asia-cup-2018-khaleel-ahmed-says-rahul-dravid-turned-his-career-around","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खलील अहमद: राहुल द्रविड़ से लिया 'गुरुज्ञान', सपना है बनना दूसरा जहीर खान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खलील अहमद: राहुल द्रविड़ से लिया 'गुरुज्ञान', सपना है बनना दूसरा जहीर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खलील अहमद को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। एशिया कप के लिए शनिवार को घोषित 16 सदस्यीय भारतीय टीम में एकमात्र नया चेहरा खलील अहमद ही हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने राहुल द्रविड़ को अपने करियर का सबसे उपयुक्त मार्गदर्शक बताते हुए धन्यवाद दिया है। अंडर-19 स्तर पर द्रविड़ के मार्गदर्शन में अपनी शुरुआत करने वाले खलील अब अपने आदर्श जहीर खान जैसा प्रदर्शन करके टीम इंडिया को मैच जिताना चाहते हैं।
2 of 5
खलील अहमद
खलील अहमद ने बताया कि जैसे ही उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया में चुने जाने की खबर मिली तो वह सहम गए। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी कांप रहा हूं। मुझे विश्वास नहीं होता कि भारतीय टीम का हिस्सा हूं। यह सपना सच होने जैसा लगता है। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, जिस पर मेरा पूरा ध्यान था। हर खिलाड़ी जब खेलना शुरू करता है तो अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। मैं भी उनसे अलग नहीं हूं। मगर मैं विशेष तौर पर द्रविड़ सर का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे सहमी शुरुआत से विश्वास वाला गेंदबाज बनाने में मदद की।'
3 of 5
Rahul dravid
खलील ने अपने करियर में द्रविड़ के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं उनका जितना भी धन्यवाद करूं। वो कम है। जब मैंने अंडर-19 स्तर पर खेलना शुरू किया तो तैयारी के दौरान अजीब सी गलतियां करता था। मगर द्रविड़ सर के मार्गदर्शन में मैंने विश्वास हासिल किया और मैं कह सकता हूं कि मेरे क्रिकेटर के रूप में बढ़ने पर उनकी बहुत बड़ी भूमिका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खलील अहमद
खलील ने आगे बताया, 'द्रविड़ सर के साथ सबसे बेहतरीन चीज यह है कि वह आपको खुलकर खेलने की इजाजत देते हैं। वह मुझे कहते थे कि सबसे ज्यादा कही सीखने को मिलता है तो वह मैदान है। किसी को बीच मैदान पर कुछ आजमाने से घबराना नहीं चाहिए। मेरे करियर को आकार देने में द्रविड़ सर का बड़ा योगदान है।' एशिया कप में चुने जाने के बाद खलील अहमद अपने आदर्श जहीर खान जैसे प्रदर्शन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जहीर खान और खलील अहमद
बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं जहीर खान को देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं उनके जैसी गेंदबाजी करके टीम इंडिया को मैच जिताना चाहता हूं। उन्होंने देश के लिए जो उपलब्धियां हासिल की हैं, अगर मैं उसके करीब भी पहुंच सका तो मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। मैं आगे बढ़ने के लिए जी तोड़ मेहनत करूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।