{"_id":"5c74df75bdec224bbb20ac79","slug":"ashish-nehra-took-6-wickets-against-england-in-world-cup-2003","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तबीयत खराब थी, फिर भी अंग्रेजों का बजाया बैंड, विश्व कप में 'नेहरा जी' ने रचा था इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तबीयत खराब थी, फिर भी अंग्रेजों का बजाया बैंड, विश्व कप में 'नेहरा जी' ने रचा था इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ashish nehra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 16 साल पहले आज ही के दिन डरबन के मैदान पर इतिहास रचा था। नेहरा ने साल 2003 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट चटकाए थे। वर्ल्ड कप में यह किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
2 of 6
आशीष नेहरा
इस मैच में नेहरा ने 23 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।। इतना ही नहीं, नेहरा भारत की ओर से वनडे में दो बार 6 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। नेहरा ने दो साल बाद यानी 2005 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 59 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। किंग्समीड (डरबन) में खेले गए उस मैच को 'नेहरा वनडे' कहें, तो कोई गलत नहीं होगा।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : SELF
फैंस को बता दें कि इस मुकाबले में नेहरा की काफी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें बार-बार उलटियां हो रही थीं। खुद को एक्टिव रखने के लिए नेहरा लगातार केले और एनेर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बावजूद तेज गेंदबाजी ने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आशीष नेहरा
भारत के खिलाफ 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 52/2 था। तभी 17वें ओवर में नहरा ने दो विकेट चटकाए और इंग्लैंड का स्कोर 52/4 हो गया। इसके बाद नेहरा की स्विंग गेंदबाजी का ऐसा तूफान उठा कि अंग्रेज हथियार डालते चले गए।
विज्ञापन
5 of 6
आशीष नेहरा
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक और विकेट लिया और 62 के स्कोर पर आधी अंग्रेज टीम लौट गई। 27वें ओवर की पहली गेंद के बाद नेहरा ने 31वें ओवर की पहली गेंद और तीसरी गेंद पर दो और विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। 107 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड के 8 विकेट गिर गए। बाकी के दो विकेट क्रमश: जवागल श्रीनाथ और जहीर खान ने निकाल दिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।