टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाकेदार वापसी की। उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट झटके और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। तेज गेंदबाज ने अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 51 विकेट लिए हैं।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 41 मैचों में 50 विकेट लेने का कमाल किया और वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ सबसे तेज 50 विकेट झटकने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंचे। हालांकि, बुमराह के पास एक नया कीर्तिमान अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
जसप्रीत बुमराह के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का शानदार मौका है। उन्हें इसके लिए दो विकेट की दरकार है। फिलहाल यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 46 मैचों में 52 विकेट झटके हैं। बुमराह के 51 विकेट हैं और उन्हें अश्विन को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।
बुमराह को उम्मीद होगी कि बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ही वो इस उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे। हाल ही में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का 19वां ओवर डालकर मैच रोमांचक बना दिया था।
हालांकि, उमेश यादव अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला तीन विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।