दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलकर टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 20 साल के करियर में उनका वह आखिरी मैच था। इस दौरान उन्होंने कुछ भावुक संदेश भी दिए तो, वहीं उन्होंने टीम चयन को लेकर मुख्य चयनकर्ता पर निशाना भी साधा। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः-
रिटायरमेंट के तुरंत बाद आशीष नेहरा ने टीम में चयन को लेकर दिया ये बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को अपने करियर का अंतिम मैच खेलने वाले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मैच के बाद संवाददाता से बातचीत में हर एक सवाल का जबाव दिया। इस बीच उन्होंने साफ किया कि उन्होंने क्रिकेट खेलना किसी से पूछ कर शुरू नहीं किया था न ही किसी से पूछ कर उन्होंने संन्यास लिया है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया की तरफ से लगभग 20 साल के करियर में 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 मैच खेले हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर कुछ मलाल हैं, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इतनी अधिक चोटिल होने के बावजूद भी मेरा करियर इतना लंबा रहा। उन्होंने कहा कि जब साल 2004 में जब मैं अंतिम टेस्ट खेला था तब मैं 24-25 साल का था।
पत्रकारों के संन्यास लेने के सवाल पूछे जाने पर नेहरा ने कहा, 'मैंने संन्यास के फैसले से चयनसमिति को अवगत नहीं कराया। मैं सिर्फ टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, 'मेरी चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद से कोई बात नहीं हुई। मैं टीम प्रबंधन को रांची में अपने फैसले के बारे में बता दिया था। जब मैंने इसके बारे में विराट से बात की तो उसने पूछा, क्या आप सही कह रहे है। हालांकि उसने सुझाव दिया कि मैं आईपीएल में खेल सकता हूं।'
पत्रकारों से बातचीत में नेहरा ने कहा, 'सौभाग्य से यह मैच दिल्ली में होना था और यह मेरा होम ग्राउंड भी था। और मैंने अपने क्रिकेट करियर की भी शुरुआत यहीं से की थी। तो मैंने सोचा कि मैं अपनी विदाई भी इसी ग्राउंड से करूं। हालांकि मैंने संन्यास के बारे में चयनकर्ताओं से बात नहीं की थी। फिर उन्होंने कहा, 'जब मैंने खेलना शुरू किया था तो चयनकर्ताओं को पूछकर नहीं किया था।' हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि यदि वर्ल्ड कप छह महीने बाद होता तो वह संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करते, लेकिन ऐसा संभव नहीं था। गौर हो कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पहले नेहरा से कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रसाद के ऐसे बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या नेहरा अपना विदाई मैच चाहते थे। और इसलिए उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। नेहरा ने प्रसाद के इसी बयान पर उन पर निशाना साधा है।