{"_id":"621876557b71d805b829da01","slug":"anushka-sharma-shares-photo-of-bowling-in-nets-for-chakda-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anushka Sharma: विराट ने लिया क्रिकेट से ब्रेक पर नेट्स में प्रैक्टिस कर रही हैं अनुष्का, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Anushka Sharma: विराट ने लिया क्रिकेट से ब्रेक पर नेट्स में प्रैक्टिस कर रही हैं अनुष्का, देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:55 AM IST
सार
अनुष्का शर्मा ने इन दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं और तेज गेंदबाजी का अभ्यास कर रही हैं। वहीं विराट 10दिन के लिए ब्रेक पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा इस दिनों नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं। अनुष्का तेज गेंदबाजी का खूब अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का हाथ में लाल एसजी गेंद के साथ अभ्यास करती दिख रही हैं। वहीं उनके पति विराट इनि दिनों छुट्टी पर हैं। बीसीसीआई ने विराट को 10 दिन के लिए बायो बबल से ब्रेक दिया है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का अपनी आगामी फिल्म चकदा एक्सप्रेस के लिए अभ्यास कर रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर आधारित है। झूलन ने अपने करियर में कई कीर्तिमान बनाए हैं और भारत में महिला क्रिकेट को ऊपर उठाने में झूलन का अहम योगदान हैं।
चकदा एक्सप्रेस फिल्म को नेटफ्लिक्स में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए अनुष्का लगभग एक महीने तक इंग्लैंड में शूटिंग करेंगी। क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में इससे पहले भी कई खिलाड़ियों के ऊपर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बॉक्सर मैरीकॉम, एथलीट मिल्खा सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
83 फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हाल ही में 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम के ऊपर भी "83" फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित कई बड़े सितारे शामिल थे। फिल्म में 1983 विश्व कप टीम की संघर्ष से भरी यात्रा दिखाई गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।