फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने पत्नी अनुष्का को समर्पित की पारी, बोले- आप अकेली थीं, जिन्होंने मुझे सकारात्मक रखा

Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma keeps me motivated, I dedicate my innings to her says Virat Kohli

भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 203 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। विराट कोहली को उनकी शतकीय पारी के बाद 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया। इस दौरान विराट ने कहा कि पत्नी अनुष्का ने हमेशा मेरा साथ दिया। इसलिए मेरी यह पारी उन्हें समर्पित।

Anushka Sharma keeps me motivated, I dedicate my innings to her says Virat Kohli

मैच भारतीय टीम के पाले में करने के बाद कोहली ने पहले तो इस जीत को केरल बाढ़ पीड़ितो को समर्पित किया फिर 'मैन ऑफ द मैच' वाली पारी को पत्नी अनुष्का शर्मा को समर्पित करते हुए कहा कि, 'मैं 2014 की असफलताओं के बारे में नहीं सोचता। हां मैं इसे अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं जो यहां है और मुझे प्रेरित करती रहती हैं।'
 



 

Anushka Sharma keeps me motivated, I dedicate my innings to her says Virat Kohli

जब कोहली अनुष्का के लिए ये शब्द बोल रहे थे तब अनुष्का भी स्टैंड में बैठी थीं। कोहली ने अनुष्का की तारीफ में कसीदे जड़ते हुए कहा, 'उन्होंने मेरे लिए अतीत में बहुत कुछ किया है, वह इसकी असल हकदार हैं। वे लगातार मुझे बेहतर करने को कहती रहीं। वह अकेली थीं, जिन्होंने मुझे मैदान में सकारात्मक रखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma keeps me motivated, I dedicate my innings to her says Virat Kohli

बता दें कि अनुष्का जब भी जरूरत होती है तो वह कोहली के हमेशा साथ रहती हैं। विराट ने जब तीसरे दिन दूसरी पारी में अपना शतक पूरा किया तब कैमरामैन ने फोकस अनुष्का शर्मा पर सेट कर दिया। विराट इस दौरान फ्लाइंग किस करते हुए अनुष्का के अभिवादन को स्वीकर करते नजर आए थे।

विज्ञापन
Anushka Sharma keeps me motivated, I dedicate my innings to her says Virat Kohli

बताते चले कि इस भारत को मैच के पांचवें और अंतिम दिन जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की दकरार थी और मेहमान टीम ने सिर्फ 2.5 ओवर में जीत की औपचारिकता पूरी की। इंग्लैंड की टीम भारत के 521 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 317 रन पर ढेर हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed