फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महान भारतीय बल्लेबाज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे इंग्लिश ओपनर एलिस्टर कुक

Thu, 28 Dec 2017 12:16 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
alastair cook equals the world record of most century by a foreign player in australia
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ओपनर एलिस्टर कुक ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक जमाया। मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में कुक ने अपने करियर का 32वां सैकड़ा ठोका। कुक ने एशेज सीरीज में करीब सात साल के बाद पहला शतक जमाने में सफलता प्राप्त की।

alastair cook equals the world record of most century by a foreign player in australia
एलिस्टर कुक - फोटो : dailymail

इसी के साथ कुक ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। कुक विदेशी खिलाड़ी होने के नाते ऑस्ट्रेलिया के स्टेडियमों पर पांच टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2006 में पर्थ में 116, 2010 में ब्रिसबेन और एडिलेड में क्रमशः 235* और 148 रन, 2011 में सिडनी में 189 रन और आज मेलबर्न में नाबाद 104 रन की पारी खेली।

alastair cook equals the world record of most century by a foreign player in australia
एलिस्टर कुक

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को लगाया गया यह शतक कुक का ऑस्ट्रेलिया में पांचवां शतक है। इससे पहले महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के पांच मैदानों में शतकों का पंजा जड़ा था। अब कुक ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में गावस्कर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
alastair cook equals the world record of most century by a foreign player in australia
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricWizz

वैसे ऑस्ट्रेलिया में कई विदेशी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चार टेस्ट शतक जमाए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर, वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, क्रिस ब्रॉड, जे एड्रिच, क्लाइव लॉयड और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।

विज्ञापन
alastair cook equals the world record of most century by a foreign player in australia
एलिस्टर कुक

बता दें कि कुक (नाबाद 104) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दिन स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 327 रन से इंग्लैंड अभी 135 रन पीछे है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed