इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शिरकत करते ही इतिहास रच दिया। वह लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, कुक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एलन बॉर्डर के 153 टेस्ट मैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
लॉड्स टेस्ट में कुक ने मैदान पर कदम रखते ही इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। कुक अब दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने लगातार 154 टेस्ट खेला है। इस मामले में कुक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कुक ने 33 साल की उम्र में ही कुक ने यह उपलब्धि अपने नाम हासिल किया, जबकि एलन बॉर्डर ये रिकॉर्ड 38 साल के उम्र में अपने नाम किया था। बता दें कि बॉर्डर ने 1979 से 1994 तक अपने देश की तरफ से लगातार 153 टेस्ट मैच खेले थे।
गौरतलब है कि कुक ने टीम इंडिया के खिलाफ साल 2006 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस मैच में कुक ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। हालांकि वह बिमार होने के कारण आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद कुक ने एक भी टेस्ट मैच मिस नही किया।
33 साल के कुक ने अभी तक 156 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32 शतक, 56 अर्धशतक और 5 दोहरा शतकों के साथ 12099 रन दर्ज किए हैं। लार्ड्स टेस्ट मैच में कुक ने पहली पारी में 70 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में वह केवल एक रन बनाकर आउट हो गये थे। पाकिस्तान ने यह टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
लगातार टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड के मामले में कुक और बॉर्डर के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ (107), चौथे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर (106) और पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (101) का नंबर आता है।