फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजित वाडेकर ने तेंदुलकर को बनाया महान बल्लेबाज, अपनी कोचिंग में कुछ यूं संवारा था

Thu, 16 Aug 2018 01:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
ajit wadekar gives sachin tendulkar a chance of opening in odis
अजित वाडेकर और सचिन तेंदुलकर

पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। 77 वर्षीय वाडेकर ने कई भूमिकाएं निभाते हुए भारतीय क्रिकेट की सेवा की। वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों से जूझ रहे थे। टीम इंडिया ने वाडेकर के नेतृत्व में 1971 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। वाडेकर के घर में उनकी पत्नी रेखा, एक बेटा और बेटी रहती है। बेटा और बेटी दोनों ही विदेश में रहते हैं।

ajit wadekar gives sachin tendulkar a chance of opening in odis
अजित वाडेकर

बाएं हाथ के बल्लेबाज वाडेकर ने 1966 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया और 37 टेस्ट में एक शतक व 14 अर्धशतकों की मदद से 2,113 रन बनाए। महान क्रिकेटर ने 1974 में संन्यास की घोषणा की। रोचक बात यह है कि चयनकर्ता समिति के चेयरमैन और पूर्व कप्तान विजय मर्चेंट के वोट ने टाइगर पटौदी के हाथों से कप्तानी छीनी और जनवरी 1971 में वाडेकर को यह जिम्मेदारी सौंपी। खेल से कुछ समय दूर रहने के बाद वाडेकर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन में भारत ने 1992 में दक्षिण अफ्रीका का ऐतिहासिक दौरा किया।

ajit wadekar gives sachin tendulkar a chance of opening in odis
ajit wadekar

वाडेकर ने तत्कालीन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ विजयी साझेदारी बनाई, विशेषकर घर में। इसके बाद सचिन तेंदुलकर का करियर संवारने में भी वाडेकर ने अहम भूमिका  निभाई। 1994 में न्यूजीलैंड के दौरे पर वाडेकर ने ही सचिन तेंदुलकर को ओपनिंग पर भेजने का फैसला लिया था, जिसके बाद मास्टर ब्लास्टर का करियर पूरी तरह बदल गया। तेंदुलकर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे चलकर बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वह क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajit wadekar gives sachin tendulkar a chance of opening in odis
अजित वाडेकर

तेंदुलकर को भी अजित वाडेकर के जाने का गहरा दुख लगा। उन्होंने ट्विटर पर वाडेकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अजित वाडेकर सर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह ऐसे शख्स थे, जो 90 के दशक में हमारा सर्वश्रेष्ठ निकलवाना जानते थे। हम हमेशा उनकी सलाह और मार्गदर्शन के आभारी रहेंगे। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को शक्ति मिलने की प्रार्थना करता हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले।'



 

विज्ञापन
ajit wadekar gives sachin tendulkar a chance of opening in odis
अजित वाडेकर

वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि वाडेकर के निधन से उनका निजी नुकसान भी हुआ है। अजहरुद्दीन ने कहा, 'वाडेकर बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान थे। वह महान व्यक्तियों में से एक थे।' इसके बाद ट्विटर पर अजहर ने लिखा, 'एक आइकोनिक व्यक्ति। उनकी मृत्यु से बहुत दुख हुआ!! सर मेरे लिए पिता के समान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार को मेरी गहरी संवेदनाएं।'




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed