फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: युवा नहीं इस सीजन अनुभवी खिलाड़ी कर रहे कमाल, अजिंक्य रहाणे से लेकर अमित मिश्रा तक देखें पूरी लिस्ट

Tue, 25 Apr 2023 06:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में देश के लिए खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Ajinkya Rahane to Amit Mishra these experienced players are performing well in IPL 2023
अजिंक्य रहाणे और मोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है। सभी टीमों के लगभग सात लीग मैच हो चुके हैं और अंक तालिका में भी अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल होती जा रही है। आईपीएल में अक्सर युवा खिलाड़ी कमाल करते हैं और टीम इंडिया में भी इस टूर्नामेंट के जरिए कई खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। हार्दिक पांड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित कई खिलाड़ी आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में आए और अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। हालांकि, आईपीएल के जरिए कई सीनियर खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम में वापसी की है। गुजरात टाइटंस के मौजूदा कोच आशीष नेहरा ने भी आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में वापसी की थी और टी20 विश्व कप भी खेले थे। आईपीएल 2023 में भी कई सीनियर खिलाड़ियों ने दमदार वापसी की है। ऐसा माना जा रहा था कि इन खिलाड़ियों का करियर खत्म हो चुका है, लेकिन इन खिलाड़ियों ने आखिरी मौके को शानदार अंदाज में भुनाया है। यहां हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane to Amit Mishra these experienced players are performing well in IPL 2023
बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद रहाणे का करियर लगभग खत्म माना जा रहा था। टेस्ट स्पेशलिस्ट का ठप्पा लगने के बाद उन्हें देश की वनडे और टी20 टीम से पहले ही बाहर कर दिया गया था, लेकिन जब वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भी फेल हुए तो उनका करियर लगभग खत्म माना जाने लगा। रणजी के जरिए उनके पास वापसी का मौका था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन श्रेयस की शानदार फॉर्म के चलते टीम में रहाणे की जगह नहीं बन रही थी। आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद कोलकाता की टीम से भी रहाणे बाहर हो गए थे। मिनी ऑक्शन में सिर्फ चेन्नई ने उन पर दांव लगाया और 50 लाख की कीमत पर उन्हें खरीदा। आईपीएल 2023 से पहले श्रेयस चोटिल हुए और रहाणे ने चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया। अब तक पांच पारियों में वह 52.25 के औसत और 199.05 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 71 रन रहा है।

अमित मिश्रा

Ajinkya Rahane to Amit Mishra these experienced players are performing well in IPL 2023
अमित मिश्रा - फोटो : IPL/BCCI
40 साल के अमित मिश्रा ने भारत के लिए आखिरी मैच 2017 में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। ऐसे में जब लखनऊ की टीम ने उन पर दांव लगाया तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद अमित मिश्रा को खेलने का मौका मिला तो उन्होंने कमाल कर दिया। मिश्रा अब तक चार मैचों में लखनऊ के लिए चार विकेट ले चुके हैं। उनका आसत 15.25 और इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा है। वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर रहे हैं, लेकिन आईपीएल में अपना जलावा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशांत शर्मा

Ajinkya Rahane to Amit Mishra these experienced players are performing well in IPL 2023
ईशांत शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की कहानी भी अमित मिश्रा से ज्यादा अलग नहीं है। खराब इकोनॉमी रेट के कारण वह भारत की टी20 और वनडे टीम से पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन टेस्ट टीम में उनकी जगह बनी हुई थी। सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया तो वह टीम में रहकर भी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए। 34 साल के ईशांत शर्मा ने भारत की टेस्ट टीम में चौथे तेज गेंदबाज बने हुए थे, लेकिन टी20 में उनका करियर खत्म माना जा रहा था, लेकिन दिल्ली की टीम ने उन पर भरोसा जताया और ईशांत अब तक इसमें खरे उतरे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं। उनका औसत 12.33 और इकोनॉमी रेट 5.28 का है।
विज्ञापन

पीयूष चावला

Ajinkya Rahane to Amit Mishra these experienced players are performing well in IPL 2023
पीयूष चावला - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक पीयूष चावला का करियर भी खत्म माना जा रहा था। कोलकाता की टीम से बाहर होने के बाद चावला कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा जताया। अब चावला इस सीजन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने छह मुकाबलों में नौ विकेट अपने नाम किए हैं। उनका औसत 17.56 का रहा है और उन्होंने काफी कंजूसी से रन लुटाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed