भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाज शॉर्ट पिच गेंदों के खराब खिलाड़ी नहीं हैं। न्यूजीलैंड में टीम के हारने की मुख्य वजह हवा का बहाव था। उन्होंने कहा कि यह आलोचना बेमतलब है कि वे शॉर्ट पिच गेंदों को अच्छी तरह से नहीं खेल पाते हैं।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : file photo
रहाणे ने बुधवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'लोग शॉर्ट पिच गेंदों के बारे में बहुत बातें कर रहे हैं। अगर आप मेलबर्न की पारी देखो तो हमने दबदबा बनाया था। हमने सभी शॉर्ट पिच गेंदों को अच्छी तरह से खेला था। एक मैच से आप शॉर्ट पिच गेंदों के खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते हो।'
3 of 5
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : social Media
उन्होंने आगे कहा, 'कीवी गेंदबाजों ने हवा के बहाव का बहुत अच्छा उपयोग किया क्योंकि न्यूजीलैंड में यह सबसे बड़ा फैक्टर है। हमें सकारात्मक बने रहना होगा और अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया में है। अभी इसमें समय है, लेकिन हम उसके लिए तैयार हैं।हमने पिछले तीन चार सालों में बहुत अच्छी भूमिका निभाई है।।अब टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू हो गई है। इस यात्रा में आप कुछ मैच जीतेंगे तो कुछ में हार मिलेगी।'
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
इसके साथ ही रहाणे ने कहा कि वह अपनी खराब फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इसको लेकर बहुत अधिक चिंतित नहीं हूं और मैं इसको लेकर बहुत नहीं सोच रहा हूं। टेस्ट चैम्पियनशिप एक समय में एक मैच और एक सीरीज से जुड़ी है क्योंकि इसमें अंक जुड़े हुए है। एक या दो खराब मैच से आप बुरी टीम बन जाओगे।'
रहाणे ने कहा, 'हमने न्यूजीलैंड सीरीज से काफी कुछ सीखा है। वे अच्छा खेले। एक टीम के तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी इकाई के लिए यह अच्छी सीख रही।'