तमिलनाडु प्रीमियर लीग के बाद के बाद फिक्सिंग के तार अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से जुड़ गए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और कथित मैच फिक्सिंग की खबरों के बाद बीसीसीआई को अब देश की अन्य क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की ओर से भी फिक्सिंग की पेशकश मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख अजीत सिंह ने बताया है कि, कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 और टी-20 मुंबई लीग के कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से शिकायत की है कि उनसे मैच फिक्सिंग करने के लिए संपर्क किया गया था।
फिक्सिंग की जकड़ में भारतीय क्रिकेट, अब कर्नाटक प्रीमियर लीग से भी जुड़े तार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन