फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में धूम मचाने वाले बल्लेबाज ने किया संन्यास का एलान, भारत की ओर से खेल चुका है तीन मैच

Wed, 23 Oct 2019 02:27 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 23 Oct 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Nayar retires from first class cricket
मुंबई इंडियंस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। नायर को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। साल 2005 में मुंबई की टीम के लिए तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने वाले अभिषेक नायर अब लंबे फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे। नायर आईपीएल में मुबंई इंडियंस के लिए खेलते थे और लोअर ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे।

Trending Videos
Abhishek Nayar retires from first class cricket
अभिषेक नायर-दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

नायर को मुंबई की रणजी ट्रॉफी में मिली सफलताओं के लिए जाना जाता है। अभिषेक नायर ने दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर और उनमुक्त चंद को मेंटॉर कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने अभिषेक नायर की जमकर तारीफ की है, क्योंकि इन लोगों की फिटनेस पर उन्होंने बहुत काम किया था। नायर ने आईपीएल के 60 मैचे में 672 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 45 रन रहा है। उन्होंने साल 2014 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था।

Abhishek Nayar retires from first class cricket
अभिषेक नायर - फोटो : सोशल मीडिया

नायर का अंतरर्राष्ट्रीय करियर भले ही यादगार नहीं रहा, लेकिन फर्स्ट क्लास करियर में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। नायर ने 103 मुकाबलों में 5749 रन बनाए, जिसमें 13 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 259 रन रहा और गेंद के साथ उन्होंने 173 विकेट भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Nayar retires from first class cricket
अभिषेक नायर - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को मुंबई के क्रिकेटर अभिषेक नायर ने लिखा कि यह मेरे लिए सम्मन की बात और मैं अपने करियर के दौरान मिले सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद देता हूं। मैंने अपना सबकुछ दिया और अब मैं कह सकता हूं कि मुझे कमबैक का कोई पछतावा नहीं है। इतना प्यार देने के लिए परिवार, दोस्त, साथी खिलाड़ी और फैंस का शुक्रिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed