फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 लाख रुपये पर मारी ठोकर, BCCI में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने किया था नियुक्त

Wed, 23 Oct 2019 02:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 23 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Ramchandra Guha Declines Compensation of Rs 40 lakh for Brief Stint in CoA
टीम इंडिया फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

जाने-माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बुधवार को कहा कि प्रशासकों की समिति (सीओए) में अपने कार्यकाल के लिए उन्होंने भुगतान की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि सीओए की पहली बैठक में ही इसे स्पष्ट कर दिया था। गुहा ने 40 लाख रुपये का भुगतान लेने से इनकार कर दिया जबकि सीओए के एक अन्य पूर्व सदस्य बैंकर विक्रम लिमये ने भी भुगतान लेने से मना कर दिया। लिमये को 50 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान होना था।

Ramchandra Guha Declines Compensation of Rs 40 lakh for Brief Stint in CoA
रामचंद्र गुहाौ - फोटो : ट्विटर

गुहा ने बताया, ‘मैंने पहली बैठक में ही कह दिया था कि मैं किसी भुगतान की उम्मीद नहीं कर रहा और ना ही भुगतान चाहता हूं।’ लिमये ने भी इसी कारण से भुगतान लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने सीओए की पहली बैठक में ही बता दिया था कि मैं इसके लिए कोई मुआवजा नहीं लूंगा। यह मेरी मौजूदा स्थिति नहीं है, मैंने इसे पहले ही स्पष्ट किया था... यह निजी चीज थी। इसका किसी अन्य चीज से कोई लेना देना नहीं है।’

Ramchandra Guha Declines Compensation of Rs 40 lakh for Brief Stint in CoA
रामचंद्र गुहा और विक्रम लिमये - फोटो : ट्विटर

बुधवार को बीसीसीआई के संचालन से हटने वाली विनोद राय की अगुआई वाली सीओए में शुरुआत में चार सदस्य थे जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी 2017 को नियुक्त किया था। गुहा ने निजी कारणों से जुलाई 2017 में इस्तीफा दिया जबकि लिमये भी इसके बाद अपना पद छोड़कर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramchandra Guha Declines Compensation of Rs 40 lakh for Brief Stint in CoA
रामचंद्र गुहा

गुहा के इस्तीफा पत्र से बाद में काफी बवाल हुआ क्योंकि उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों के कई पदों पर होने के कारण हितों के टकराव से निपटने में नाकाम रहने के लिए बीसीसीआई को लताड़ लगाई थी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के तत्कालीन कोच अनिल कुंबले के मामले से निपटने के तरीके की भी आलोचना करते हुए कहा था कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
Ramchandra Guha Declines Compensation of Rs 40 lakh for Brief Stint in CoA

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद कप्तान विराट कोहली के साथ सार्वजनिक मतभेदों के चलते दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने पद छोड़ दिया था। गुहा ने भारतीय टीम में ‘सुपरस्टार संस्कृति’ की भी आलोचना की थी। गुहा ने सीओए के संचालन की भी आलोचना करते हुए कहा था कि उसने शीर्ष अदालत द्वारा स्वीकृत सुधारवादी कदमों को लागू करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed