{"_id":"5a40d41a4f1c1bf61b8b4fd9","slug":"ab-devilliers-praises-virat-kohli-and-transformed-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से घबराए एबी डीविलियर्स, बोले- होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से घबराए एबी डीविलियर्स, बोले- होगी कांटे की टक्कर
Tue, 26 Dec 2017 08:28 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने कहा कि कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया इतने वर्षों में पूरी तरह बदल चुकी है और वह आगामी टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 में रहा जब टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी।
3 of 7
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स चोट के कारण लगभग दो साल तक टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने पिछले साल जनवरी में किसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने में सफलता प्राप्त की थी। बहरहाल, अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
33 वर्षीय डीविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को युवा टीम इंडिया से कड़ी चुनौती मिलेगी, जो प्रतिस्पर्धी कोहली के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करती आई है। संडे टाइम्स ने डीविलियर्स के हवाले से कहा, 'मैं टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के खिलाफ नहीं खेला है, ऐसे में आगामी सीरीज रोमांचक होगी।'
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
106 टेस्ट में करीब 51 की औसत से 8074 रन बना चुके डीविलियर्स ने कहा, 'यह कड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम युवा और प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछले कुछ समय में बेहतरीन खेल दिखाया है।' डीविलियर्स आईपीएल में अपने टीम के साथी विराट कोहली को फिलहाल विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक मानते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।