एबी डीविलियर्स ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2018 के 51वें मैच में एक अद्भुत कैच लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। डीविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हाथ से एलेक्स हेल्स का दर्शनीय कैच लपका।
यह वाकया सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में हुआ। मोइन अली की लेंथ गेंद पर हेल्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया। गेंद के टारगेट से एबी डीविलियर्स करीब 200 गज की दूरी पर खड़े थे। डीविलयर्स गेंद की तरफ तेजी से दौड़े और इस नामुमकिन कैच को अपने एक हाथ से दबोच लिया। यह कैच देखने के बाद उनकी पत्नी डेनियल डीविलियर्स ने भी उनकी तारीफ की।
डीविलियर्स का यह शानदार कैच देखने के बाद कप्तान विराट कोहली ने उन्हें नया नाम (स्पाइडरमैन) दिया। इस लाजवाब कैच की वजह से सोशल मीडिया पर डीविलयर्स की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद इसके बारे में अब जाकर डीविलियर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
इस कैच के बारे में बात करते हुए डीविलयर्स ने कहा, 'मोइन की गेंद पर हेल्स ने जब मिड विकेट की तरफ दमदार शॉट खेला तब मेरे दिमाग में आया कि मुझे इस पर एक चांस तो लेना ही चाहिए। इसके लिए मुझे कई मीटर लंबी तेज दौड़ लगानी थी और डाइव लगाकर उसे पकड़ना था। इसके बाद मैंने गेंद की लाइन को परखा और अंतिम क्षण तक गेंद पर नजर गढ़ाए रखी।'
5 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
डीविलयर्स ने आगे बताया कि गेंद की दूरी, लंबाई और गति इतनी तेज थी कि उन्हें ज्यादा सोचने का समय ही नहीं मिला। चांस लेने की बात दिमाग में आते ही उनका शरीर हरकत में गया और उन्होंने बेमिसाल फील्डिंग कर न सिर्फ टीम के लिए छह रन बचाए, बल्कि खतरनाक हेल्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। डिविलियर्स ने अंत में कहा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे संतोषजनक कैच है।