{"_id":"57eb98bd4f1c1bf90a576e68","slug":"a-bowler-who-conceded-2-boundries-in-his-3-international-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े
Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट के मैदान पर कई दिलचस्प संयोग बनते हैं। ऐसे ही एक अनोखी बात हुई जिसमें एक गेंदबाज ने लगातार 3 मैच में सिर्फ 2 चौके ही दिए और एक ही बल्लेबाज ने ये चौके जड़े। यह जो नायाब आंकड़ा बना है वह हुआ है 3 मैचों की एक सीरीज में।
इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े
2 of 5
- फोटो : Getty
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंगलवार को खत्म हुई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में यह अनोखा कारनामा हुआ। सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने इमाद हुसैन ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाफ तीनों ही मैचों में अपने कोटे के पूरे 4-4 ओवर किए गेंदबाजी की जो बेहद किफायती भी रही। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए।
इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े
3 of 5
- फोटो : Getty
बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज इमाद हुसैन ने पूरी सीरीज में 12 ओवर डाले और धाकड़ बल्लेबाजों से लबरेज कैरेबियाई टीम को बड़ा स्कोर ही नहीं खड़ा करने दिया। 3 मैचों में वेस्टइंडीज को 2 बार पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और 115 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सका। टी-20 में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन कैरेबियाई टीम को यह सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े
4 of 5
- फोटो : Getty
खैर, इमाद वसीम ने फटाफट क्रिकेट की इस पूरी सीरीज में पूरे 12 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 ही चौके दिए और वह भी एक ही बल्लेबाज ने जड़े। जिस कैरेबियाई बल्लेबाज ने ये 2 चौके लगाए वह हैं मार्लोन सैमुअल्स। सैमुअल्स ने पहले और तीसरे मैच में इमाद की गेंद पर चौका जड़ा था।
विज्ञापन
इसे कहते हैं अनोखा संयोग! 3 मैच, 2 चौके और एक ही बल्लेबाज ने जड़े
5 of 5
- फोटो : Getty
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा छठी बार हुआ है जब 3 या उससे ज्यादा मैचों की किसी सीरीज में सभी मैच एक ही टीम ने जीत लिए। इस बार पाकिस्तान ने यह कारनामा कर दिखाया। पाक के लिए यह पहला अवसर है जब उसने टी-20 में इतनी बड़ी क्लीन स्विप की है, इससे पहले आखिरी बार क्लीन स्वीप टीम इंडिया ने जनवरी में की थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।