फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: अपने बेहतर प्रदर्शन से ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी बना सकते हैं टीम इंडिया में जगह

Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
5 uncapped players can launch pad for team india if they play well in ipl 2018 
शुभमन गिल

आईपीएल के इस सीजन में बहुत से ऐसे नये खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगें, जिन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है। इस सीजन में वो अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया के नेशनल टीम में एक लॉन्च पैड के तौर पर साबित हो सकते हैं। आइपीएल 2018 में फ्रैंचाइजियों ने कई नए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल किया है। आइये जानते हैं वो कौन से ऐसे 5 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जो बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में लॉन्च पैड के रूप में शामिल किए जा सकते हैः-


 

शुभमन गिल

5 uncapped players can launch pad for team india if they play well in ipl 2018 
शुभमन गिल

पंजाब के रहने वाले 18 साल के इस युवा बल्लेबाज ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड के दौरान पूरे मैच में 112 की स्ट्राइक रेट से कुल 372 रन बनाए थे। उन्हें इस बार केकेआर ने 1.8 करोड़ में खरीदा है। गिल मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हैं।

खलील अहमद

5 uncapped players can launch pad for team india if they play well in ipl 2018 
खलील अहमद

खलील अहमद एक 20 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं। वह 140-145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। कफील 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे। वह 2016-17 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेले थे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (17 विकेट) और विजय हजारे ट्रॉफी (10) में शामदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल के इस सीजन में सनरायजर्स हैदराबाद ने उन्हें 3 करोड़ में खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल

5 uncapped players can launch pad for team india if they play well in ipl 2018 
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल एक अच्छे बल्लेबाज है। उनके नाम घरेलू क्रिकेट में 2000 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस साल के रणजी ट्रॉफी में 1160 रन बनाए हैं।, जबकि सैय्यद मुश्ताक ट्रॉफी में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट के साथ 258 रन बनाए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में अग्रवाल ने 108 की स्ट्राइत रेट से 753 रन बनाए। आईपीएल में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा है।

विज्ञापन

इशान किशन

5 uncapped players can launch pad for team india if they play well in ipl 2018 
इशान किशन

इशान किशन झारखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह एक बल्लेबाज हैं और इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। किशन 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप के भी कप्तान रह चुके हैं। विजय हजारे और सैय्यद मुश्ताक दोनों ट्रॉफी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 6.2 करोड़ में खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed