फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: क्रिकेटर नहीं फौजी बनकर लिया धोनी ने यह सर्वोच्च सम्मान, फिर बढ़ाया देश का मान

Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni and pankaj advani receives padma bhushan award at rashtrapati bhawan at delhi
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान धोनी के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया।



 
ms dhoni and pankaj advani receives padma bhushan award at rashtrapati bhawan at delhi
एमएस धोनी - फोटो : ani

बता दें कि एमएस धोनी के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का है, क्योंकि आज ही के दिन (2 अप्रैल 2011) धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। पद्मभूषण सम्मान समारोह के दौरान धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आए। इस दौरान वह लेफ्ट-राइट करते हुए राष्ट्रपति के पास गए और सलामी लेकर इस सम्मान को ग्रहण किया। याद हो कि धोनी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।  

ms dhoni and pankaj advani receives padma bhushan award at rashtrapati bhawan at delhi
राष्ट्रपति भवन - फोटो : ANI

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम.वैकेया नायडू के साथ-साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू सहित अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni and pankaj advani receives padma bhushan award at rashtrapati bhawan at delhi
एमएस धोनी

'मेन इन ब्लू' ने मुंबई के आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनी था। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। महेला जयवर्धने (103*) के दमदार शतक की बदौलत मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंदे शेष रहते ही मैच जीत लिया था। 49वें ओवर में नुवान कुलसेकरा की दूसरी गेंद पर धोनी ने हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए छक्का जड़कर मैच जिताया था।

विज्ञापन
ms dhoni and pankaj advani receives padma bhushan award at rashtrapati bhawan at delhi
पंकज आडवाणी

बता दें कि धोनी के अलावा बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी को भी पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। पंकज को भी अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
देखें वीडियोः-
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed