{"_id":"5a9f68614f1c1b9b248b8893","slug":"5-things-that-went-wrong-for-india-in-first-t20-at-nidahas-trophy-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nidahas Trophy 2018: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया की हार के 5 कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nidahas Trophy 2018: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया की हार के 5 कारण
Wed, 07 Mar 2018 10:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास टी-20 ट्रॉफी के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। मेजबान श्रीलंका ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में पांच बड़े ऐसे कारण रहे जिनकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
2 of 6
shikhar dhawan
पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने 49 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से शानदार 90 रनों की पारी खेली। लेकिन इस मैच में धवन को किसी भी शीर्ष बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। एक तरफ जहां कप्तान रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर चलते बने तो सुरेश रैना महज एक रन के स्कोर पर आउट हो गए।
3 of 6
ऋषभ पंत
टीम इंडिया को शुरुआत दो झटके लगने के बाद शिखर धवन ने धुआंधार पारी खेली। पारी के 12वें ओवर तक टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार नजर आ रहा था। लेकिन 12वें ओवर के बाद मानो रनों की गति पर ब्रेक लग गया। मनीष पांडे, रिषभ पंत समेत कोई भी खिलाड़ी तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना सका। जिस वजह से टीम सिर्फ 175 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : bcci
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस मैच में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। श्रीलंका के घातक बल्लेबाज कुसल पेरेरा ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस मैच में कुसल पेरेरा ने 37 गेंदों पर 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के एक ही ओवर में 27 रन ठोक डाले। मैच में सिर्फ 21 गेंदें डालने वाले शार्दुल ने बिना कोई विकेट लिए 42 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के खेमे में 5वें गेंदबाज की कमी साफ तौर पर दिखाई दी। उनाडकट, सुंदर, शार्दुल और चहल के अलावा टीम में पांचवा मुख्य गेंदबाज नहीं था। हालांकि ऑलराउंडर विजय शंकर और सुरेश रैना ने मिडल ओवर्स में गेंदबाजी जरूर की, लेकिन दोनों में से कोई खिलाड़ी सफल न हो सका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।