फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 'इशारों' ने साफ की कोहली की मंशा, नहीं पसंद था कोच का साथ

Thu, 22 Jun 2017 01:41 PM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर Updated Thu, 22 Jun 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
5 Signs That Shows Virat Kohli Did Not Want Anil Kumble To Be Coach of Team India
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter
अनिल कुंबले के इस्तीफे ने साफ कर दिया कि टीम के कप्तान विराट कोहली विवादों के बात को जितना मर्जी दरकिनार करते रहें, मगर टीम में सबकुछ ठीक नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरू हुआ विवाद टूर्नामेंट के अंत के बाद कुंबले के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ। हालांकि, कोहली ने पहले भी इशारों ही इशारों में कई बार साफ कर दिया को वो कुंबले को टीम के साथ नहीं चाहते। जानिए कोहली के इशारे:

इन 5 'इशारों' ने साफ की कोहली की मंशा, नहीं पसंद थी कोच का साथ

5 Signs That Shows Virat Kohli Did Not Want Anil Kumble To Be Coach of Team India
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
कुलदीप यादव का चयन
कुंबले और कोहली के बीच की दरार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के चयन से शुरू हुई थी। कुंबले चाहते थे कि यादव बतौर तीसरा स्पिनर शामिल करना चाहते थे। हालांकि कोहली सिर्फ चार फुलटाइम गेंदबाजों को खिलाने के पक्ष में थे। ऐसे में जब धर्मशाला टेस्ट में कोहली चोटिल हुए तो कुलदीप को डेब्यू का मौका मिला, जिसके बाद कोहली तिलमिला गए। पहली पारी में 4 विकेट चटकाने वाले कुलदीप को दूसरी पारी में 54 में से सिर्फ 5 ओवर की ही गेंदबाजी मिली।

इन 5 'इशारों' ने साफ की कोहली की मंशा, नहीं पसंद थी कोच का साथ

5 Signs That Shows Virat Kohli Did Not Want Anil Kumble To Be Coach of Team India
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter
फिटनेस टेस्ट बनी अग्निपरीक्षा
अनिल कुंबले ने नियम बना रखा था कि हर चोटिल खिलाड़ी को वापसी के लिए फिटनेस टेस्ट देना होगा। ऐसे में चौथे टेस्ट में विराट कोहली चोटिल हुए, जिसके बाद उन्हें आईपीएल की वजह से फिटनेस टेस्ट में 'छुटकारा' मिल गया। विराट को अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ी तो मामला बढ़ जाता। साथ ही सूत्रों के अनुसार, कुबंले अपने करीबी मीडिया के लोगों को टीम की गोपनीय जानकारी दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 'इशारों' ने साफ की कोहली की मंशा, नहीं पसंद थी कोच का साथ

5 Signs That Shows Virat Kohli Did Not Want Anil Kumble To Be Coach of Team India
अनिल कुंबले और विराट कोहली
कोहली ने की सिफारिश
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली ने सीएसी से स्पष्ट रूप से कह दिया था कि वो रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाना चाहते हैं। शास्त्री उन लोगों में से हैं, जो कोहली के बड़ी 'मुरीद' रहे हैं। शास्त्र लगातार कोहली को तीनों फॉर्मेट में कप्तानी देने की वकालत करते रहे हैं। शास्त्री ने पिछले साल भी अपनी दावेदारी पेश की थी, मगर गांगुली के साथ हुए विवाद ने उनको बाहर कर कुंबले को जगह दी।
विज्ञापन

इन 5 'इशारों' ने साफ की कोहली की मंशा, नहीं पसंद थी कोच का साथ

5 Signs That Shows Virat Kohli Did Not Want Anil Kumble To Be Coach of Team India
अनिल कुंबले और विराट कोहली
कुंबले का जिक्र ही नहीं
बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की जमकर तारीफ की, मगर उनकी तारीफ में कुंबले का कोई जिक्र नहीं। टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ से लेकर थ्रो-डाउन असिस्टेंट राघवेंद्र की जमकर तारीफ करने वाले विराट ने कुंबले के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। कोहली ने बाकी सपोर्ट स्टाफ के रोल की भी तारीफ की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed