फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: CSK को 2018 में चैंपियन बनाने वाले पांच खिलाड़ी, रैना की खलेगी कमी

Sat, 19 Sep 2020 08:21 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 19 Sep 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
5 Players who Helped Chennai Super Kings to win IPL 2018 Trophy
csk

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र का आगाज आज से होने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार खिताब जीतने के इरादे से आज उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसी टीम है, जिसकी कमान भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। साल 2010, 2011 और 2018 में सीएसके ने यह खिताब अपने नाम किया। 2018 में सीएसके दो साल के बैन के बाद लौटी थी और चैंपियन बनी थी। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सीएसके को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

5 Players who Helped Chennai Super Kings to win IPL 2018 Trophy
suresh raina

आईपीएल के पहले ही सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सुरेश रैना ने इस टीम की ओर से कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। उन्होंने साल 2018 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। सुरेश रैना ने आईपीएल 2018 के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में कुल 445 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132 से ज्यादा का रहा था। सुरेश रैना के इन रनों में 12 छक्के और 46 चौके भी शामिल थे। रैना इस सीजन के खिताबी मुकाबले में भी 24 गेंदों पर 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। मौजूदा सीजन में वह नहीं खेल रहे।

5 Players who Helped Chennai Super Kings to win IPL 2018 Trophy
ms dhoni

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन कप्तानी के अलावा बल्ले से भी योगदान दिया था, जिसकी वजह से यह टीम आईपीएल 2018 की चैंपियन बनी। धोनी ने उस सीजन में 16 मैचों में 150.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 455 रन बनाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पूरे सीजन में 30 छक्के और 24 चौके भी लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Players who Helped Chennai Super Kings to win IPL 2018 Trophy
ड्वेन ब्रावो

दुनिया के बेहतरीन आलराउंडरों में शुमार ड्वेन ब्रावो भी सीएसके के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। ब्रावो ने अपने आईपीएल करियर में 134 मैचों में 1483 रन बनाए हैं और उसके अलावा 147 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए आईपीएल 2018 के दौरान लाजवाब प्रदर्शन किया था। ड्वेन ब्रावो ने उस सीजन में 16 मैचों में 9.96 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे और कुल 141 रन भी बनाए थे।

विज्ञापन
5 Players who Helped Chennai Super Kings to win IPL 2018 Trophy
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

2018 के आईपीएल में अंबाती रायुडू का खेल गजब का निखरा था। रायुडू ने अपने आईपीएल करियर के दौरान किसी एक सीजन में अगर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो वो है आईपीएल 2018 था। इस सीजन रायुडू ने 149 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 602 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने यह रन 16 मैचों में बनाए थे, जिसमें उन्होंने 34 छक्के और 53 चौके भी लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed