हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2020: आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला
कोरोना के बीच शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल क्रिकेट के उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल-13 का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबुधाबी में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले इस डिजिटल सत्र के दो बहस में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत-चीन तनाव: ‘चाइना स्टडी ग्रुप’ की बैठक में एलएसी पर तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच हालात सामान्य करने के लिए संभावित बातचीत से पहले शुक्रवार को सरकार की उच्चाधिकार प्राप्त चाइना स्टडी ग्रुप ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संपूर्ण स्थिति की व्यापक समीक्षा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राज्यसभा में कृषि विधेयकों की परीक्षा, बहुमत से 24 वोट दूर है एनडीए
कृषि विधेयकों के लोकसभा से पारित होने के बाद इन्हें राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां से पारित होने के बाद ये कानून में तब्दील हो जाएंगे। 245 सदस्यीय राज्यसभा में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विपक्ष इसके विरोध में एकजुट होता है या फिर शिरोमणि अकाली दल के नाराज होने के बाद भी एनडीए इसे पारित कराने में कामयाब होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर