फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

Fri, 13 Jan 2017 05:20 PM IST
पवन नाहर/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
पवन नाहर/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
5 Players Who Can be More Useful For India Then Senior Players
विराट कोहली
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान सप्ताह भर पहले ही कर दिया था। चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम के साथ दो अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए की दो टीमों का भी ऐलान किया। इसके साथ ही टीम में कई नई चेहरों को शामिल किया गया और कुछ बड़े नामों की टीम में वापसी हुई।

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

5 Players Who Can be More Useful For India Then Senior Players
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
पहले मैच में धोनी कप्तान थे और उस मैच में युवी, धवन, रायडु जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। दूसरे मैच की कमान रहाणे के हाथ में थी, जिसमें पंत, जैकसन सरीखे नए नामों की भरमार अधिक थी। नतीजन टीम धोनी की कप्तानी में हार गई और रहाणे की कप्तानी में जीती। प्रदर्शन दोनों ही मैचों में शानदार रहा, मगर कुछ युवा चेहरों ने खास ध्यान खींचा। आइए जानिए कौन हैं वो नए नाम, जो सीनियर खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं:

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

5 Players Who Can be More Useful For India Then Senior Players
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
मौजूदा रणजी सीजन के बाद दिल्ली के बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की सबसे ज्यादा पैरवी हुई है। रणजी में तिहरा शतक ठोकने के बाद पंत ने अभ्यास मैच में भी शानदार खेल दिखाया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद 36 गेंदों में 59 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163 से अधिक था। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

5 Players Who Can be More Useful For India Then Senior Players
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
पंत के अलावा इस गेंदबाज की भी खासी वकालत की जाती है। टीम इंडिया ने आजतक कोई चाइनामैन गेंदबाज नहीं दिया। कुलदीप एक चाइनामैन बॉलर हैं, जो भारतीय पिचों पर काफी सफल साबित हो सकते हैं। इसका उदाहरण कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दिखाया। कुलदीप ने पहले वनडे में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

5 Players Who Can be More Useful For India Then Senior Players
दीपक हूडा
दीपक हूडा
हूडा टीम इंडिया के लिए एक और विकल्प साबित हो सकते हैं, जो गेंद और बल्ले, दोनों के साथ कारगर साबित हो सकते हैं। कामचलाऊ ऑफस्पिन करने वाले दीपक हूडा तेजतर्रार और लंबे शॉट्स मार सकते हैं। डेथ ओवर में पिंच हिटर की भूमिका के लिए हूडा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में हूडा ने 20 बॉल में 23 रन बनाए और मैच को अंजाम तक पहुंचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed