मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से करारी मात दी। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि कोलकाता की यह सबसे बड़ी हार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को 102 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसके जवाव में कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। आइये जानते हैं मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जीत के कौन हैं 5 हीरोः-
इशान किशन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत निराशाजनक रही। 62 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। एविन लेविस (18) के रूप में पहला झटका लगा। छठे ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने लेविस को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, 9वें ओवर की अंतिम गेद पर एक बार फिर पीयूष चावला ने मुंबई के धाकड़ और सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद इशान किशन ने पारी को संभालते हुए 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
सुर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव ने अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 36 रन बनाए। 9वें ओवर की अंतिम गेद पर पीयूष चावला ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
रोहित शर्मा
दो विकेट गिर जाने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। रोहित ने इस मुकाबले में 31 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। 19वें ओवर में रोहित शर्मा (36) को प्रसिद्ध कृष्णा ने रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रोहित और इशान के बीच 82 रन की शानदार साझेदारी हुई।
हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में 13 गेदों में 2 छक्के की मदद से 19 रन अपनी टीम के लिए बटोरे।