फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस

Thu, 07 Apr 2016 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
5 cricketers who failed in t20 world cup 2016
- फोटो : getty
सोचा था ये वर्ल्ड कप में कमाल करेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं। अब आईपीएल में इनके अच्छे प्रदर्शन की आस है।

 

वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस

5 cricketers who failed in t20 world cup 2016
- फोटो : getty

टीम इंडिया के ओपनर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा पर क्रिकेट एक्सपर्ट पहले दावा कर रहे थे कि ये बल्लेबाज कम से कम दो बड़ी पारी तो
खेलेगा। लेकिन टूर्नामेंट के 5 मुकाबलों में यह बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलने में भी कामयाब नहीं रहा। हालांकि अभ्यास मैच में
वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 98 रनों की पारी खेलने के बाद उन पर दावा और भी मजबूत हो गया था। वह कुल पांच मैचों में 17.6 के
औसत से कुल 88 रन ही बना सके। अपने होमग्राउंड में विंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके बल्ले से जरूर 43 रनों की पारी
निकली थी। आईपीएल में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित पर एक बार फिर खिताब की उम्मीद है।

वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस

5 cricketers who failed in t20 world cup 2016
- फोटो : getty

ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज और हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के खेल में पिछले 2-3 साल में बड़ा सुधार
आया लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वह बल्लेबाजी साबित नहीं कर सके। उनके बल्ले से कुल 4 मुकाबलों में  9.5 के औसत से
38 रन ही निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस

5 cricketers who failed in t20 world cup 2016
- फोटो : getty

पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज केगिसो रबाडा टीम में एक कामयाब युवा क्रिकेटर के रुप में उभरे है। फ्रीडम सीरीज में भारत को हराने में इस गेंदबाज की भूमिका काफी सराही गई थी। यही नहीं बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों में भी रबाडा टीम के हीरो रहे। लेकिन वर्ल्ड कप में इनकी एक नहीं चली। बल्लेबाजों को इनकी गेंद बिल्कुल भी बीट नहीं हुई। अपने 11.4 ओवर के स्पैल में रबाडा ने 125 रन लुटाए जबकि 5 विकेट ही झटक पाने में सफल रहे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस

5 cricketers who failed in t20 world cup 2016
- फोटो : getty
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन वर्ल्ड कप के नाकाम क्रिकेटरों में से एक हैं। हालांकि कुशल नेतृत्व के चलते इनकी टीम फाइनल में जरूर
पहुंची लेकिन बतौर बल्लेबाजी इन्होंने निराश किया। टूर्नामेंट में खेले कुल 6 मुकाबलों में इनके बल्ले से 13.20 के औसत से 66 रन
निकले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed