टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सिर्फ अच्छे ही नहीं बुरे रिकॉर्ड भी बने। आपके लिए 6 चुनिंदा। यह रिकॉर्ड सभी 6 टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़े
आईपीएल की खुमारी से पहले वर्ल्ड कप के ये बुरे रिकॉर्ड जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की खुमारी से पहले वर्ल्ड कप के ये बुरे रिकॉर्ड न भूलें
साल 2014 श्रीलंका के लिए जहां वर्ल्ड कप खिताब की सौगात लाया था। वहीं, इस साल श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
वर्ष 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का श्रीलंका के खिलाफ 39 रन पर ऑलआउट होना नीदरलैंड के लिए बेहद शर्मनाक
साबित हुआ। यह अब तक के टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। उस मैच में नीदरलैंड के बल्लेबाज टॉम कूपर ही अपने निजी स्कोर में दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहे। जबकि टीम के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके थे। श्रीलंका यह मैच सिर्फ 5 ओवर में ही जीत गया था।
आईपीएल की खुमारी से पहले वर्ल्ड कप के ये बुरे रिकॉर्ड न भूलें
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ 4 गेंदबाज ही अपने 4 ओवरों के स्पैल में 60-60 रन लुटा चुके हैं, इनमें इंग्लैंड के स्टुअर्ड ब्रॉड भी
शामिल हैं, 2007 के वर्ल्ड कप में इनके एक ओवर में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे। लेकिन इनसे
भी ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड है श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर सनद जयसूर्या के नाम। वैसे तो जयसूर्या अच्छे रिकॉर्ड के लिए ज्यादा
जाने जाते हैं, लेकिन यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज हैं। 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जयसूर्या ने अपने 4
ओवर के स्पैल में बिना कोई विकेट लिए 64 रन लुटाए थे।
आईपीएल की खुमारी से पहले वर्ल्ड कप के ये बुरे रिकॉर्ड न भूलें
तीसरा शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व टी-20 कप्तान शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान के नाम संयुक्त रुप से दर्ज है। दोनों बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 5 बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं।
आईपीएल की खुमारी से पहले वर्ल्ड कप के ये बुरे रिकॉर्ड न भूलें
टीम इंडिया के फिरकी उस्ताद रविंद्र जडेजा अच्छे गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वर्ल्ड कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
मुकाबले में सबसे बुरे इकॉनोमी रेट से गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज है। भारत यह मैच 49 रन से हारा था। जडेजा ने
अपने दो ओवरों के स्पैल में 38 रन लुटाए थे।