फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल के पृथ्वी शॉ के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका

Thu, 02 Nov 2017 03:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 02 Nov 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
17 Year Old Prithvi Shaw Could Break Sachin Tendulkars Record
पृथ्वी शॉ

मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद बना लिया है। भारतीय क्रिकेट को उनसे बड़े कमाल की उम्मीद है। फिलहाल वो एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने की होड़ में हैं। हाल ही में उन्होंने एक बेहतरीन पारी खेली है। आइये जानते हैं इनके बारे मेंः-

17 Year Old Prithvi Shaw Could Break Sachin Tendulkars Record
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN

गौरतलब है कि मुंबई और ओडिशा के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' क्रिकेट मैच में पृथ्वी ने 153 गेंद में 18 चौकों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली। शॉ प्रथम श्रेणी में 3 शतक लगा चुके हैं। वो तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं। 18 साल से कम उम्र में शॉ से ज्यादा प्रथम श्रेणी शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही लगाए हैं। सचिन ने इस दौरान 7 शतक लगाए हैं। जबकि शॉ 4 शतक लगाए है। और अगले हफ्ते 9 नवंबर को शॉ 18 साल के हो जाएंगे। इससे पहले वो सचिक के रिकार्ड को तोड़ना चाहेंगे।

17 Year Old Prithvi Shaw Could Break Sachin Tendulkars Record
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express

बता दें कि पृथ्वी शॉ तब लाइमलाइट में आए जब उन्होंने मुम्बई में स्कूल मैच के दौरान 330 गेंद पर 546 रन बनाए थे। शॉ का यह स्कोर क्रिकेट का तीसरा सर्वोच्च स्कोर रिकार्ड किया गया।  शॉ ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की तरफ से खेलते हुए शानदार 66 रन बनाए थे। वहीं, इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू के खिलाफ उन्होंने 154 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
17 Year Old Prithvi Shaw Could Break Sachin Tendulkars Record
पृथ्वी शॉ

गौरतलब है कि साल 2012 में शॉ को मैनचेस्टर के चीडेल हुलमें स्कूल में 3 महीने के लिए चुना गया था। वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी प्रेक्टिस की। वहां उन्होंने 85 की औसत से 1446 रन बनाए और गेंदबाजी में उन्होंने 68 विकेट झटके। 

विज्ञापन
17 Year Old Prithvi Shaw Could Break Sachin Tendulkars Record
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express

बता दें कि 17 साल के पृथ्वी शॉ ने 2017 में अपने डोमेस्टिक करियर की शानदार शुरुआत की थी। रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ एक बार उन्होंने 123 और एक बार 120  रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। अपनी इस पारी से उन्होंने राहुल द्रविड़ को भी सही साबित किया। मालूम हो कि नवंबर में होने वाले एशिया कप के लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल नहीं किया गया। शॉ को एशिया कप की बजाय रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed