फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Celebration Moments: Hardik Bhangra With Mahieka, Poses With Gavaskar, Ishan & SKY After India’s T20 WC Win

जश्न के खास पल: हार्दिक का माहिका-ईशान और अदिति संग भांगड़ा, गावस्कर ने सूर्य के साथ किया डांस; सैमसन भी नाचे

Mon, 09 Mar 2026 12:10 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 09 Mar 2026 12:10 PM IST
सार

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के कई खास पल सामने आए। हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ भांगड़ा किया, जबकि दिग्गज सुनील गावस्कर, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के साथ आइकॉनिक पोज दिया। मैदान पर खुशी, जश्न और यादगार तस्वीरों का शानदार नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
Celebration Moments: Hardik Bhangra With Mahieka, Poses With Gavaskar, Ishan & SKY After India’s T20 WC Win
जीत का जश्न - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का खिताब भारत ने जीत लिया है। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर जश्न मनाया। लगभग सभी खिलाड़ी अपने अपने परिवार वालों के साथ फाइनल में पहुंचे थे। जीत के बाद सभी खिलाड़ियों के परिवार वाले मैदान पर आए और जश्न का हिस्सा बने। इन पलों ने जीत के जश्न को और भी खास बना दिया। हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागड़ा भी करते दिखे। वहीं, हार्दिक ने सुनील गावस्कर, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के साथ अपना आइकॉनिक पोज भी दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन






हार्दिक ने माहिका के अलावा ईशान किशन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ भी डांस किया। इसका भी वीडियो सामने आया है। अदिति कल रेड ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रही थीं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। ईशान और अदिति के साथ डांस करने की भी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। सैमसन भी डीजे पर डांस करते दिखे।




तिलक ने रोहित की पत्नी रितिका को लगाया गले
तिलक रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका को खूब मानते हैं। ऐसे में रितिका जब भारत की जीत के बाद मैदान पर आईं तो तिलक ने उन्हें गले लगा लिया। तिलक के परिवार वाले भी इस मैच को देखने पहुंचे थे। गंभीर की पत्नी नताशा और उनकी बेटियां भी मैच देखने पहुंची थीं।



हार्दिक ने किया आइकॉनिक पोज
हार्दिक ने जीत के बाद पिच के बीच में अपना आइकॉनिक पोज भी दिया। उन्होंने दोनों हाथ फैलाए दिखाया कि ये ट्रॉफीज तो उनके लिए आम बात हैं। हार्दिक का ये आइकॉनिक पोज काफी प्रचलित है। कई देशों के युवा खिताब जीतने पर ये पोज दोहराते भी हैं।

हार्दिक ने गावस्कर, SKY और ईशान से भी करवाया ऐसा
हार्दिक फिर सुनील गावस्कर से मिले। उन्होंने गावस्कर से भी अपना आइकॉनिक पोज करवाया। फिर सूर्यकुमार और ईशान के साथ भी वो पोज दोहराया। गावस्कर ने फिर सूर्यकुमार और शिवम दुबे को भी बधाई दी।





वर्ल्ड कप जीतते ही गावस्कर का डांस, SKY के साथ मनाया जश्न
भारत के कप्तान सूर्यकुमार के साथ गावस्कर ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया और अपने वादे को पूरा किया। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम और सूर्यकुमार यादव से एक मजेदार वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारत अपना खिताब बचाने में सफल रहा तो वह खुशी में डांस करेंगे।

क्या वादा किया था गावस्कर ने?
गावस्कर ने कहा था, 'जब आप ट्रॉफी उठाएंगे और उसे हासिल करेंगे, तब मैं डांस करना शुरू कर दूंगा। डांस ही मेरा कार्डियो है। बाकी लोग कड़ा कार्डियो करते हैं, लेकिन मेरी उम्र में मैं उतना नहीं कर सकता। इसलिए थोड़ा-बहुत डांस कर लेता हूं। जब अपने कप्तान और देश का झंडा ऊपर जाता हुआ देखते हैं तो भावनाएं अपने आप बाहर आ जाती हैं।'



जीत के बाद निभाया अपना वादा
आठ मार्च को जैसे ही भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, गावस्कर अपनी खुशी रोक नहीं पाए। प्रेजेंटेशन से ठीक पहले ब्रॉडकास्ट कैमरों ने उन्हें मैदान पर डांस करते हुए कैद किया। बाद में उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भी डांस किया और टीम के साथ जश्न का हिस्सा बने। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी इस खास लम्हे को खूब पसंद किया।


सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ
टीम इंडिया की जीत के बाद गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव में नेतृत्व की वही झलक दिखती है जो पहले रोहित शर्मा में दिखाई देती थी। गावस्कर ने कहा, 'वह बेहद शांत और संयमित कप्तान हैं, बिल्कुल रोहित शर्मा की तरह। हमेशा मुस्कुराते रहते हैं और सकारात्मक सोच रखते हैं। ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी उन्हें लीडर के रूप में देखते हैं।' उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अमेरिका के खिलाफ मुश्किल हालात में 84 रन की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला था।
 
 

2024 में खिताबी जीत के बाद रोहित ने बारबाडोस मैदान के बीच बैठकर पोज दिया था। सूर्यकुमार ने भी इस जीत के बाद ऐसा ही किया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed