फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 WC: आयुष म्हात्रे अंडर-19 विश्वकप जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान; कैफ से चंद तक, चैंपियन कैप्टंस पर एक नजर

Sat, 07 Feb 2026 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Feb 2026 08:41 AM IST
सार

आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ आयुष म्हात्रे विश्व कप जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान बने। भारत ने एक बार फिर साबित किया कि युवा क्रिकेट में उसकी नेतृत्व परंपरा और गहराती जा रही है।

विज्ञापन
Ayush Mhatre Becomes India’s Sixth Under 19 World Cup Winning Captain, full list of indian captains
अंडर 19 विश्व कप के विजेता भारतीय कप्तान - फोटो : Twitter
भारत ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया। 6 फरवरी को खेले गए आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ आयुष म्हात्रे अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले भारत के छठे कप्तान बन गए। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में युवा भारतीय टीम ने पूरे अभियान में संतुलित प्रदर्शन किया। मोहम्मद कैफ से लेकर पृथ्वी शॉ और अब आयुष म्हात्रे तक, भारत की चैंपियन कप्तानी की परंपरा और भी मजबूत हुई।
Ayush Mhatre Becomes India’s Sixth Under 19 World Cup Winning Captain, full list of indian captains
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने छह बार जीता खिताब
भारत इस टूर्नामेंट की दिग्गज टीम है। भारत ने सबसे ज्यादा छह बार यह खिताब जीता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया चार बार, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड एक-एक बार चैंपियन रहे हैं। पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीता था। अब म्हात्रे ने भारत को एक और खिताब दिलाकर युथ वनडे के महान कप्तानों में अपना नाम शुमार कर लिया।




 
Ayush Mhatre Becomes India’s Sixth Under 19 World Cup Winning Captain, full list of indian captains
भारत ने 2022 में पिछली बार खिताब जीता था - फोटो : ANI
कुल 10 बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
अंडर-19 स्तर पर भारत को चैंपियन बनाने की सूची छोटी, लेकिन बेहद प्रभावशाली रही है। टीम इंडिया कुल 10 बार अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और अब तक छह भारतीय कप्तान टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में सफल रहे। इन अभियानों में जो बात समान रही, वह थी भारत की बेंच स्ट्रेंथ, अनुशासन और बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता। इसी कड़ी में आइए हम भारत के अंडर-19 चैंपियन कप्तानों पर एक नजर डालते हैं...

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल्स में भारत का सफर

भारत कब-कब फाइनल जीता
साल विरोधी टीम नतीजा विवरण
2000 श्रीलंका जीत भारत ने श्रीलंका को हराकर पहला U19 खिताब जीता
2008 दक्षिण अफ्रीका जीत बारिश से प्रभावित मैच में D/L पर भारत जीता
2012 ऑस्ट्रेलिया जीत टाउन्सविल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी
2018 ऑस्ट्रेलिया जीत माउंट माउंगानुई में चौथा खिताब जीता
2022 इंग्लैंड जीत नॉर्थ साउंड में इंग्लैंड को हराकर पांचवां खिताब जीता
2026 इंग्लैंड जीत हरारे में इंग्लैंड को हराकर छठा खिताब जीता

भारत कब-कब हारा
साल विरोधी टीम नतीजा विवरण
2006 पाकिस्तान हार कोलंबो में पाकिस्तान से हार
2016 वेस्टइंडीज हार मीरपुर में वेस्टइंडीज से हार
2020 बांग्लादेश हार पोटचेफस्ट्रूम में बारिश प्रभावित मैच में हार
2024 ऑस्ट्रेलिया हार बेनोनी में ऑस्ट्रेलिया से हार
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayush Mhatre Becomes India’s Sixth Under 19 World Cup Winning Captain, full list of indian captains
भारत के अंडर19 चैंपियन कप्तान - फोटो : ANI/PTI/BCCI
1. मोहम्मद कैफ (2000): अंडर-19 वनडे विश्व कप की शुरुआत 1988 में हुई थी, लेकिन भारत को पहला खिताब जीतने में 12 साल लग गए। 1988 के बाद इसका दूसरा संस्करण 1998 में खेला गया था। साल 2000 में तीसरा संस्करण था। श्रीलंका इसका मेजबान था। पहले खिताब ने भारत को बड़ा ब्रेक-थ्रू दिया और दुनिया को भविष्य के सीनियर स्टार्स का झलक दिखाई। तब मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। 

2000 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय स्क्वॉड: मोहम्मद कैफ, अनुप दवे, मिहिर दिवाकर, नीरज पटेल, वेणुगोपाल राव, अजय रात्रा, रवनीत रिक्की, मनीष शर्मा, युवराज सिंह, विद्युत शिवरामकृष्णन, रीतिंदर सोढ़ी, शलभ श्रीवास्तव, मृत्युंजय त्रिपाठी, अर्जुन यादव।
विज्ञापन
Ayush Mhatre Becomes India’s Sixth Under 19 World Cup Winning Captain, full list of indian captains
भारत के अंडर19 चैंपियन कप्तान - फोटो : ANI/PTI/BCCI
2. विराट कोहली (2008): यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ क्योंकि इस अभियान में मिली आत्मविश्वास की नींव ने आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी असर दिखाया। 2000 के बाद साल 2002, 2004 और 2006 में टीम इंडिया खिताब नहीं जीत सकी। 2006 में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को फाइनल में पाकिस्तान से शिकस्त मिली थी। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अदम्य साहस दिखाया। मलयेशिया में खेले गए इस संस्करण में भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती थी। टीम इंडिया ने जीत हासिल की और दूसरा खिताब अपने नाम किया। 

2008 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय स्क्वॉड: विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, अजीतेश अर्जल, नेपोलियन आइंस्टीन, श्रीवत्स गोस्वामी, पैरी गोयल, इकबाल अब्दुल्ला, सिद्धार्थ कौल, तरुवर कोहली, अभिनव मुकुंद, मनीष पांडे, प्रदीप सांगवान, दुर्व्वारापु शिव कुमार, तनमय श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed