फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaibhav Suryavanshi Dance Video: बल्ले से तबाही, फिर भोजपुरिया नाच! सूर्यवंशी ने जीत का जश्न बना दिया यादगार

Sat, 07 Feb 2026 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Feb 2026 08:39 AM IST
सार

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को छठी बार चैंपियन बनाया। मैच के बाद उनका ड्रेसिंग रूम डांस और भोजपुरिया अंदाज भी सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन
Century Spirit, Bhojpuri Beats: Vaibhav Suryavanshi Celebration Goes Viral after Team India Under 19 Champion
वैभव सूर्यवंशी का डांस - फोटो : Twitter
भारत को एक नया सितारा मिल गया है। 14 साल के बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी खेल दी। बड़े मंच पर दबाव क्या होता है, यह मानो उन्हें पता ही नहीं था। उनकी इस पारी ने भारत को अंडर-19 टूर्नामेंट का रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाया।


वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने अपने आखिरी 151 रन सिर्फ 56 गेंदों में बना डाले। आखिर में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव की गेंद पर मैननी लम्सडेन ने उन्हें कैच कर लिया। भारत ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैदान पर धूम मचाने के बाद वैभव ड्रेसिंग रूम में भी छा गए और भोजपुरी गाने पर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ डांस करते दिखे। इस दौरान उन्होंने खूब ठुमके भी लगाए।
 
Century Spirit, Bhojpuri Beats: Vaibhav Suryavanshi Celebration Goes Viral after Team India Under 19 Champion
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
इंग्लैंड की कोशिश, पर भारत मजबूत
411 रन के जवाब में इंग्लैंड ने लड़ाई जरूर दिखाई। बेन डॉकिन्स ने 66 रन बनाए, जबकि कालेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में शानदार 115 रन ठोके। लेकिन टीम 40.2 ओवर में 311 पर सिमट गई। आखिरी विकेट खिलन पटेल ने शानदार कैच लेकर गिराया और भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया।
Century Spirit, Bhojpuri Beats: Vaibhav Suryavanshi Celebration Goes Viral after Team India Under 19 Champion
डांस का वीडियो - फोटो : Twitter
ड्रेसिंग रूम में भोजपुरिया तड़का
मैदान पर मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद वैभव ड्रेसिंग रूम में भी छा गए। राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह कहते सुनाई दिए, 'पंजाबी गाना नहीं समझ में आ रहा है गाइज। अभी भोजपुरी लगेगा।' इसके बाद जश्न का रंग और गहरा हो गया। टीम बस में भी उन्होंने साथियों के साथ जीत का जमकर आनंद लिया। डांस के बाद वह कहते दिखे, 'इतने काफी है गाइज आज मेरी तरफ से।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Century Spirit, Bhojpuri Beats: Vaibhav Suryavanshi Celebration Goes Viral after Team India Under 19 Champion
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
खुद पर था भरोसा
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने वैभव ने कहा, 'मुझे अपनी स्किल्स पर भरोसा था कि मैं बड़े मैच में योगदान दे सकता हूं, और फाइनल में ऐसा हुआ।' उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 7 पारियों में 439 रन बनाए और इंग्लैंड के मायेस के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed