इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन धमाकेदार तरीके से जारी है। सोमवार तक खेले गए 40 मुकाबलों में कई सारे रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में 450 से अधिक छक्के देखने को मिले हैं, वहीं कई शतक भी लग चुके हैं।
IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ रहाणे ने लगाया शतक, ये 5 खिलाड़ी भी लगा चुके हैं शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनी बेयरस्टो
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक। अपना पहल टी-20 लीग खेल रहे बेयरस्टो ने मात्र 52 गेंदों अपना शतक पूरा किया। बेयरस्टो ने मैच में 56 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 114 रन बनाए।
टी-20 लीग के 8वें मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शतक लगाया। सैमसन ने मात्र 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सैमसन ने मैच में मात्र 55 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 102 रनों की नाबाद पारी खेली।
इंडियन टी-20 लीग के 11वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगाया शतक। वार्नर ने मात्र 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वार्नर ने मैच में 55 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।
कोलकाता के खिलाफ लीग के 35वें मुकाबले में विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। विराट ने मात्र 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। विराट ने मैच में 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली।