फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिल्डिंग हादसा: लगा भूकंप आया है, बाहर देखा तो.. खौफनाक था मंजर

Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shahberi Building Collapse people thinks its earthquake
Building Collapse

बिल्डिंग गिरते हुए जोरदार धमाके की आवाज हुई। मेरे घर में रखा सामान भी हिल गया मुझे ओर मेरी बहू को लगा कि भूकंप आ गया है। हम बाहर निकलीं तो खौफनाक मंजर था। अंधेरा और धूल का गुबार दिखा। कुछ महिला व लोग भागते हुए चिल्ला रहे थे कि बिल्डिंग गिर गई है। ये शब्द शाहबेरी गांव स्थित हादसा ग्रस्त इमारत के सबसे करीब स्थित भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली मूलरूप से गया बिहार निवासी महिला शोभा सिंह के हैं।

Shahberi Building Collapse people thinks its earthquake
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला
शोभा ने बताया कि उसका बेटा सोनल प्रकाश राजपूत फरीदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार रात भी वह फरीदाबाद में था और उसकी नाइट ड्यूटी थी। घर में केवल वह और उसकी बहू सोनी मौजूद थी। जब हादसा हुआ हुआ तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। 
Shahberi Building Collapse people thinks its earthquake
building collapse
घर में रखे सामान तेज धमक के कारण हिले तो उन्हें भूकंप आने का एहसास हुआ और वह घर से बाहर निकल आईं। इसके बाद वह रात भर जागते रहे और अधिकांश समय घर के बाहर ही राहत बचाव कार्य को देखते रहे। हादसे की खबर सुनकर उनका बेटा भी फरीदाबाद से लौट आया। उन्होंने बताया कि हादसा ग्रस्त भवन में कुछ परिवार रहने लगे थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahberi Building Collapse people thinks its earthquake
बिल्डिंग गिरी - फोटो : SELF

दूसरी बिल्डिंग का काम निपटाकर शाम आता था ठेकेदार रंजीत            
सबमर्सिबल लगाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रंजीत प्लास्टर ठेकेदार था। उसकी लेबर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रही थी। उसके अंडर में कई मजदूर काम करते हैं। वह दिन में दूसरी निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम देखता है। शाम को हादसा ग्रस्त हुई निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम देखने आता है और अपने मजदूरों को रुपया आदि देता है। उसका भी मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। रंजीत के परिजन भी मौके पर पहुंचकर उसे तलाश रहे थे। मलबे से निकाले गए शवों में से एक रंजीत भीमाली निवासी पश्चिम बंगाल का भी था। इससे अन्य मजदूरों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है।  

विज्ञापन
Shahberi Building Collapse people thinks its earthquake
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

गृह प्रवेश कर कन्याओं को दिए थे 11-11 रुपये            

सबमर्सिबल लगाने वाले युवक ने ही बताया कि मंगलवार को ही एक परिवार ने तैयार हो चुकी बिल्डिंग में शिफ्ट कर पूजा आदि की थी। उसने बताया कि पूजा के बाद उन्होंने कन्याओं को प्रसाद व 11-11 रुपये भी दिए थे। उसकी बेटी को भी उन्होंने रुपये दिए थे। उसने दावा किया कि तैयार हो चुकी बिल्डिंग में कम से कम छह परिवार रह रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed