{"_id":"599cf3704f1c1bc3028b4606","slug":"reasons-for-auraiya-train-accident-here-driver-gave-a-big-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरेया हादसा: ट्रैक पर मिट्टी डाल रहा था डंपर, ड्राइवर को नहीं थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरेया हादसा: ट्रैक पर मिट्टी डाल रहा था डंपर, ड्राइवर को नहीं थी जानकारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
औरैया रेल हादसा
पांच दिनों में दूसरे बड़े रेल हादसे ने यूपी के रेल यात्रियों को परेशान जरूर कर दिया है। रेल यात्रा के नाम पर लोगों के मन में कहीं न कहीं अब डर की भावना भी आने लगी है।
कैफियत एक्सप्रेस
बुधवार तड़के औरैया में कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि इन हादसों का जिम्मेदार आखिर कौन है? औरैया के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं घायलों की मदद के लिए औरैया, इटावा और कन्नौज से एंबुलेंस और पुलिस बल मंगा लिए गए हैं। राहत कार्य के लिए लखनऊ से एनडीआरएफ की एक टीम भी रवाना हो चुकी है। उधर आजमगढ़ में रेल दुर्घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के परिजन अपनों की सलामती की खबर पता करने स्टेशन पहुंचने लगे हैं।
औरैया रेल हादसा
कमिश्नर के बयान और ड्राइवर के बयान से साफ हो रहा है कि अचानक 2.52 पर डंपर पलटा तभी ट्रेन आ गई अब सवाल उठता है कि रेल लाइन के किनारे से डंपर के गुजरने को लेकर कई एहतियात नहीं बरता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया रेल हादसे में घायल
इतने व्यस्त रेलमार्ग पर यह बडी लापरवाही है। बताया जा रहा है कि रेलवे कॉरिडोर का काम चल रहा था इसी दौरान डंपर ट्रैक किनारे मिट्टी डाल रहा था. इसी बीच कैफियत एकप्रेस आ गई।
विज्ञापन
औरैया रेल हादसे में घायल ड्राइवर
कैफियत एकप्रेस के ड्राइवर एसके चौहान ने कहा कि सामने पटरी पर लोडर खड़ा था। इसकी कहीं कोई सूचना नहीं दी गई थी। ट्रेन की रफ्तार में थी ऐसे में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश की गई इसके बावजूद इंजन लोडर से टकरा गया। अगर पहले ही सूचना दे दी गई होती तो ट्रेन की स्पीड धीमे होती और आउटर पर रोक दी जाती, बड़ी दुर्घटना होने से बच जाती।