{"_id":"58231b8d4f1c1b067fb3977d","slug":"private-hospitals-are-not-taking-500-and-1000-currency-notes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बोले, नहीं लेंगे हम 500-1000 के नोट, हमारी मर्जी, मोदी क्या करेंगे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बोले, नहीं लेंगे हम 500-1000 के नोट, हमारी मर्जी, मोदी क्या करेंगे?
Fri, 11 Nov 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मरीजों से पैसे लेने से मना करते हुए अकाउंट स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तबीयत खराब है तो अस्पतालों का रुख करने से पहले ये खबर पढ़ लीजिए। 500 और 1000 के नोट बंद होते ही निजी अस्पतालों के सुर बदल गए हैं।
2 of 4
मरीजों से पैसे लेने से मना करते हुए अकाउंट स्टाफ
कई प्राइवेट अस्पतालों ने बुधवार को 500 और 1000 के नोटों को लेने से मना कर दिया। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पडा। डलहौजी रोड स्थित चिकित्सा अस्पताल में स्टाफ ने 100 रुपये के नोट की मांग करते हुए कहा कि तभी वह मरीजों को दाखिल करेंगे। अस्पताल में पहुंचे रोहित ने बताया कि वह अपनी बहन रीना को इलाज के लिए लेकर आया था।
3 of 4
मरीजों से पैसे लेने से मना करते हुए अकाउंट स्टाफ
अस्पताल वालों ने उससे 500 की जगह 100 रुपये के नोट देने के लिए कहा। उनके पास खुले पैसे न होने के कारण परेशान होना पडा। इसके साथ ही संदीप सिंह अपनी पत्नी के उपचार के लिए आया था जिससे 200 रुपये की फीस लेने के लिए उससे भी खुले पैसों की मांग की गई। इस दौरान जब मीडिया कवरेज करने के लिए यहां पहुंची तो मरीजों से 500 के नोट लिये जाने लगे और उनका उपचार होना शुरू हो गया। वहीं मरीजों ने यह भी बताया कि अस्पताल वाले 500 के बदले 450 रुपये देने की बता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डा तवनीत डोगरा
इस संबंध में जब अस्पताल के मालिक डॉ. नवनीत डोगरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट न लेना उनकी मर्जी है। सरकार के निर्देश सरकारी अस्पतालों और सरकारी संस्थानों पर लागू होते हैं हम पर नहीं। फिर भी अगर कोई ज्यादा सीरियस है तो उसके बारे में कुछ सोच सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।