फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में ट्रेन में छात्रों ने काटा बवाल, इंजन क्षतिग्रस्त, लाठीचार्ज

Mon, 26 Sep 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 26 Sep 2016 12:15 PM IST
सार

- मेरठ कैंट स्टेशन पर सैकड़ों युवकों ने जगह न मिलने पर काटा बवाल
- इंजन के शीशे तोड़क र यात्रियों को भी जबरन धक्का मुक्की कर बाहर निकाला
- कैंट स्टेशन से चलकर रात में सिटी स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
- इंजन में शीशे टूटने से रात्रि 12.30 बजे नहीं बदला जा सका इंजन
- लखनऊ में आबकारी विभाग में भर्ती परीक्षा के लिए जा रहे थे सैकड़ों अभ्यर्थी

विज्ञापन
Overnight train students made organically, engine damaged, the police baton
train - फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग में भर्ती परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों युवकों ने ट्रेन में जगह न मिलने पर मेरठ कैंट स्टेशन पर बखेड़ा कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ ने युवकों को फटकारने की कोशिश की तो युवकों ने नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर दी। 
Overnight train students made organically, engine damaged, the police baton
train - फोटो : अमर उजाला
उत्पाती युवक ट्रेन के इंजन पर चढ़ गये और तोड़फोड़ कर दी। महिला और अन्य यात्रियों से भी जमकर मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। रात में कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बाद में सिटी स्टेशन पर फिर से ट्रेन को रोकना पड़ा जहां दूसरा इंजन मंगाया गया। 
Overnight train students made organically, engine damaged, the police baton
train - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में रविवार को आबकारी विभाग में भर्ती परीक्षा है। शनिवार रात लखनऊ जाने के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी कैंट स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान इस दौरान रात्रि दस बजे दो घंटे देरी से वहां नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, जो पहले से ही खचाखच भरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Overnight train students made organically, engine damaged, the police baton
train - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन रुकते ही युवकों ने उसमें चढ़ना शुरू कर दिया। लेकिन जगह न मिलने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। युवकों ने ट्रेन में सवार लोगों को धमकाते हुए जबरन उठाने की कोशिश की। तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने लोगों को फटकारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Overnight train students made organically, engine damaged, the police baton
train - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते सैकड़ों युवकों की भीड़ जुट गई। कुछ युवक ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान चालक और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें महिलांए समेत कई लोग घायल हो गये। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
- मेरठ कैंट स्टेशन पर सैकड़ों युवकों ने जगह न मिलने पर काटा बवाल - इंजन के शीशे तोड़क र यात्रियों को भी जबरन धक्का मुक्की कर बाहर निकाला - कैंट स्टेशन से चलकर रात में सिटी स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन - इंजन में शीशे टूटने से रात्रि 12.30 बजे नहीं बदला जा सका इंजन - लखनऊ में आबकारी विभाग में भर्ती परीक्षा के लिए जा रहे थे सैकड़ों अभ्यर्थी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed