देश की सबसे खुफिया जानकारी ये है कि लड़कियों के मायाजाल में फंस कर गाजी बाबा ISIS के लिए काम करने लगा। पहली बार ISIS के इस मॉड्यूल का चौंकाने वाला खुलासा देखिए
छह राज्यों की पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (अाइएस) का एजेंट गाजी बाबा जालंधर के बस्ती शेख में ढाई वर्षो से रह रहा था। वह हनी ट्रैप से फेसबुक के जरिए इस्लामिक स्टेट के जाल में फंसा और उससे जुड़ा था।
गाजी बाबा के परिवार के अन्य सदस्य करीब 10 साल पहले से जालंधर व कपूरथला में रह कर कपड़े सिलने व गमले बनाने का काम कर रहे हैं। गाजी बाबा ने जालंधर आने के बाद फेसबुक के जरिए खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के संपर्क में आया था।
इसके बाद से लगातार वह फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिए इस्लामिक स्टेट के संपर्क में था। वीरवार को मुंबई, जालंधर, नरकटीगंज, बिजनौर और मुजफ्फरपुर में रह रहे इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकियों के ठिकानों पर छह राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कारवाई कर बड़ी सफलता हासिल की।
गाजी बाबा यूपी के उन्नाव से ढाई साल पहले जालंधर आया था। गाजी बाबा का पिता, चाचा व परिवार के करीब 12 सदस्य 10 साल पहले जालंधर व कपूरथला में आकर कपड़े सिलने व गमले बनाने का काम कर रहे थे। तीन साल पहले जब गाजी बाबा जालंधर आया, तो पहले वह भुलत्थ में रह रहे अपने पिता के पास गया, लेकिन उसने जालंधर में अपना ठिकाना बना लिया।