चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले एक आदमी की लापरवाही के कारण तीन मकानों में आग लग गई। इसमें एक मकान तो पूरी तरह से जल गया, जबकि दो मकान में भी नुकसान की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक वैन कबाड़ में तब्दील हो गई। मकान में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जो काफी देर तक जलते रहे। कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है। आरोपित मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
Chittaurgarh News: आबादी के बीच में कर रहा था पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा, आग लगने से तीन मकान में नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 08:58 AM IST
सार
आबादी के बीच में पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा किया जा रहा था। आग लगने से तीन मकानों में नुकसान हुआ है। फिलहाल, बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन