फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रिल कर दिया शरीर: हैंड ड्रिलर गले में घुसाकर युवक की हत्या, बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश

Tue, 20 Dec 2022 09:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 09:05 PM IST
सार

एसएसपी डी. रविशंकर ने बताया कि आशीष भगत शराबी और झगड़ालू प्रवृत्ति का था। शराब पीने के लिए घर में अक्सर पैसे मांगने के लिए मां-बाप से झगड़ता रहता था। घटना जघन्य है और मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर है

विज्ञापन
young man murdered, dead body found on bed at home in jashpur
युवक की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। लकड़ी की बनी हैंड ड्रिल से युवक का गला छेद दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक का खून से लथपथ शव उसके बिस्तर पर पड़ा मिला। हत्या का पता मंगलवार को चला जब युवक के परिजन घर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसएसपी डी. रविशंकर सहित पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

young man murdered, dead body found on bed at home in jashpur
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, भागलपुर बरटोली निवासी आशीष भगत (34) पुत्र संजू भगत सोमवार को घर में अकेला था। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वे मंगलवार को लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर वह आशीष के कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। ऐसे में आशंका है कि सोमवार देर रात किसी ने उसकी हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। 
young man murdered, dead body found on bed at home in jashpur
इसी से युवक की हत्या करने की आशंका है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मौके पर लकड़ी का हैंड ड्रिलर मिला है। युवक के गले में घाव है। ऐसे में आशंका है कि उसी से युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने हैंड ड्रिलर को जब्त कर लिया है। वहीं युवक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मकान के क्षेत्र को सील कर तलाशी ली है। मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार समेत फोरेंसिक टीम पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man murdered, dead body found on bed at home in jashpur
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी डी. रविशंकर ने बताया कि आशीष भगत शराबी और झगड़ालू प्रवृत्ति का था। शराब पीने के लिए घर में अक्सर पैसे मांगने के लिए मां-बाप से झगड़ता रहता था। घटना जघन्य है और मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर है। घटना से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed