छत्तीसगढ़ के कोरबा में अवैध रेत खनन कर रहे माफिया लाशों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी JCB शवों पर भी चलने लगी है। हालात यहां तक हो गए हैं कि सीतामढ़ी रेत घाट से 40 कब्रें गायब हैं। कई कब्रें जर्जर हो गईं हैं और गिरने की स्थिति में हैं। ऐसा तब है, जबकि घाट पर खनन पूरी तरह से बंद है। आरोप है कि खनन विभाग और पुलिस को सब पता है, इसके बावजूद उन्होंने आंख बंद कर रखी है। तस्वीरें उनकी अमानवीयता की कहानी को बयान कर रही हैं।
रेत के लालच में खोद डालीं 40 कब्रें: लाशों पर भी चलीं माफिया की JCB, तस्वीरें बयां कर रहीं अमानवीयता की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:31 PM IST
सार
रेत घाट पर खनन और अपने परिजनों की कब्रों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद भी पहुंच गए। लोगों ने विरोध शुरू किया तो रेत तस्कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे और शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन