छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के राज में कांग्रेसी नेताओं की ही शामत आई हुई है। नया मामला नवगठित जिले सारंगढ़ का है। यहां तहसीलदार ने दुकान में घुसकर एक कांग्रेसी नेता को जमकर पीटा। डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। नेता को अस्पताल में भर्ती करया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए और चक्काजाम कर दिया।
Chhattisgarh: तहसीलदार ने कांग्रेस नेता को डंडे से जमकर पीटा, फोड़ दिया सिर, गुस्साए साथियों ने किया चक्काजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:34 PM IST
सार
हंगामे की सूचना पर अफसर भी पहुंच गए और समझाकर कांग्रेसियों को शांत कराया। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं अभी तक दोनों के बीच विवाद का कारण भी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद से तहसीलदार का मोबाइल बंद है। फिलहाल पुलिस सतर्क है और अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन