{"_id":"6399c2736f6e8d5890204855","slug":"chhattisgarh-congress-leader-sanju-tripathi-shot-dead-in-bilaspur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:02 PM IST
सार
एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मौके से गोलियों के सात खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका है। कुछ समय पहले भाई की ओर से एक मामला भी इससे जुड़ा थाने में दर्ज कराया गया था। चार से पांच गोलियां उनको लगने की आशंका है। ज्यादा पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
1 of 5
बिलासपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजू कार से जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोका और घेरकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि संजू को पांच गोलियां लगी हैं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। सूचना मिलने पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सकरी थाना क्ष्रेत्र का है।
2 of 5
सड़क पर बिखरे गोलियों के खोखे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, कुदुदंड निवासी संजू त्रिपाठी (38) पुत्र जय नारायण त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाईपास की ओर जाने के लिए कार से निकला था। अभी वे कुछ दूर पहुंचा ही था कि कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। संजू ने जैसे ही कार रोकी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली संजू के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में लगी है और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाश वहां से भाग निकले।
3 of 5
बिलासपुर जिला कांग्रेस के महामंत्री ने संजू त्रिपाठी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि बदमाश दो अलग-अलग दिशा में कार से भागे हैं। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। शहर में नाकाबंदी कराई गई है। गोली लगने से कार के शीशे भी टूटे हैं और संजू का शव दूसरे साइड की खिड़की के पास ही झुका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके कारण उन्हें देखा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी पारुल माथुर सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि मौके से गोलियों के सात खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात जमीन विवाद से जुड़ी होने की आशंका है। कुछ समय पहले भाई की ओर से एक मामला भी इससे जुड़ा थाने में दर्ज कराया गया था। चार से पांच गोलियां उनको लगने की आशंका है। ज्यादा पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी पारुल माथुर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजू त्रिपाठी प्रापॅर्टी डीलिंग का काम करता था और हिस्ट्रीशीटर था। वह पूर्व में जिला कांग्रेस महामंत्री भी रह चुका था। उसके शहर में होर्डिग भी लगे हैं और अखबारों में विज्ञापन भी कांग्रेस नेता के तौर पर देता रहा है। जिस कार में संजू सवार था, उस पर भी जिला महामंत्री कांग्रेस लिखा हुआ है। हालांकि एसएसपी पारुल माथुर ने उसको किसी भी पार्टी से संबंध होने की बात से इनकार किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।