फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में कंकाल: SECL कर्मचारी की हत्या कर कार सहित जलाया, पत्नी को छोड़कर घर लौट रहा था, पहुंच गया मैनपाट

Thu, 29 Dec 2022 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। यह माना जा रहा है कि कार की पिछली सीट पर हत्या करने या जानलेवा हमला करने के बाद कार में आग लगाई गई है। शव पूरी तरह से जल चुका था, इसके कारण फारेंसिक जांच में खास जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
secl employee killed and burnt along with car in mainpat ambikapur
जलती हुई कार में मिला नरकंकाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित पर्यटन स्थल मैनपाट के तराई क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक जलती हुई कार में मिले कंकाल की पहचान हो गई है। कंकाल SECL कर्मचारी का निकला। वह अपनी पत्नी को सीतापुर छोड़कर घर लौट रहा था। इसके बाद वह मैनपाट कैसे पहुंच गया, पुलिस के लिए पहेली उलझ गई है। फिलहाल प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि कर्मचारी की हत्या या फिर जानलेवा हमला करने के बाद कार में आग लगाई गई। 



यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: पर्यटन स्थल मैनपाट में मिली जलती हुई कार, पीछे की सीट पर था नरकंकाल, हत्या की आशंका

secl employee killed and burnt along with car in mainpat ambikapur
पुलिस पहुंची तो कार से धुआं निकल रहा था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपाट-कापू मार्ग पर लावारिस हालत में मिली कार
जानकारी के मुताबिक, दर्शनीय स्थल मैनपाट के मेहता प्वाइंट से होकर कापू की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह लोगों ने जलती हुई एक कार देखी। कार लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। लोग पास में पहुंचे तो देखा कि कार के पीछे की सीट पर एक नरकंकाल है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के  कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

secl employee killed and burnt along with car in mainpat ambikapur
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि जांच के बाद कार के इंजन और चेचिस नंबर से कार मालिक का पता चला। पुलिस ने कार मालिक के परिजनों से बात की तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जल चुके शव की पहचान हाथ के कड़े और पहनी हुई अंगूठी से बरौद रायगढ़ निवासी सालिक राम भगत (55) के रूप में की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
secl employee killed and burnt along with car in mainpat ambikapur
पुलिस थाना कापू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को छोड़कर निकला था SECL कर्मचारी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सालिक राम भगत बुधवार को पत्नी को लेकर सीतापुर के पास ग्राम सूर आया था। वहां से पत्नी को छोड़कर वह कापू के लिए निकला था। कापू में उसकी खेती की जमीन है। गुरूवार को धान बेचने के लिए उसे टोकन मिला था। कापू के बाद सालिक राम भगत किसके साथ और क्यों मैनपाट पहुंचा, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed