{"_id":"63ad7c08b0b3fa39e76401dc","slug":"woman-attempted-self-immolation-in-chhattisgarh-rajnandgaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, कहा- आवास मिला नहीं, जो है उससे भी बाहर निकाल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, कहा- आवास मिला नहीं, जो है उससे भी बाहर निकाल रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:07 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, प्रधानमंत्री योजना में जो आवास बने हैं, उसके आवंटन को लेकर मामला है। इसमें कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे थे। महिला तलाकशुदा है और सड़क किनारे कपड़ा बेचने का काम करती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार को एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला नगर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रही थी। अटल आवास में अवैध रूप से कब्जा कर रहने वालों को नोटिस जारी कर खाली करा रहा है। वहीं महिला का कहना है कि आवेदन के बाद भी उसे मकान नहीं मिला, जो है उससे भी निकाल रहे हैं।
2 of 5
अपने ऊपर पेट्रोल डालती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निगम ने पहले दिया था नोटिस
जानकारी के मुताबिक, लखौली क्षेत्र में नगर निगम की ओर से अटल आवास बनाए गए हैं। इसमें कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इन कब्जाधारकों से आवास खाली कराने के लिए निगम ने पहले नोटिस जारी किया। इसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी। एक दिन पहले भी कुछ कब्जाधारकों को हटाया गया था। गुरुवार को निगम की टीम फिर से अवैध रूप से रह रहे लोगों से आवास खाली कराने के लिए पहुंच गई।
3 of 5
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निगम की कार्रवाई के विरोध में किया आत्मदाह का प्रयास
इन्हीं में से एक आवास में याशमीन बेगम भी रहती है। निगम की कार्रवाई के विरोध में वह पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर बाहर आ गई। अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला और चिल्लाते हुए कहा कि आवेदन के बाद भी उसे अब तक मकान नहीं दिया गया है। अब यहां वह अपने बच्चों के साथ रह रही है तो उसे भी खाली करा रहे हैं। ऐसे में वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएगी। इतना कहते हुए महिला ने माचिस से खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हंगामे के दौरान लोग भीड़ लगाकर देखते रहे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के दौरान लोग मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
इस दौरान लोग तमाशबीन बने सब देखते रहे। जैसे ही महिला धू-धू कर जलने लगी तो लोग दौड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और महिला पर पानी डालकर आग बुझाई। फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना के दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी महिला को रोकने का प्रयास नहीं किया।
प्रधानमंत्री आवास के आवंटन को लेकर है मामला
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, प्रधानमंत्री योजना में जो आवास बने हैं, उसके आवंटन को लेकर मामला है। इसमें कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस की तामील के लिए निगम की टीम गई थी। महिला तलाकशुदा है और सड़क किनारे कपड़ा बेचने का काम करती है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।