छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बदमाशों ने शनिवार को एक सिविल इंजीनियर के घर में लूट की। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे हुए थे। इस दौरान सिविल इंजीनियर पहुंचा तो उसे पिस्टल दिखाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। किसी तरह इंजीनियर घर से बाहर निकला और फिर पुलिस को सूचना दी। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है।
Rajnandgaon: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट, सिविल इंजीनियर को पिस्टल दिखा बनाया बंधक; सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:13 PM IST
सार
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कॉलोनी के लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी डरे हुए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी इन बदमाशों ने एक घर में लूट का प्रयास किया था, लेकिन खाली हाथ ही भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन