फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajnandgaon: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट, सिविल इंजीनियर को पिस्टल दिखा बनाया बंधक; सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Sun, 22 Jan 2023 09:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 09:13 PM IST
सार

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कॉलोनी के लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी डरे हुए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी इन बदमाशों ने एक घर में लूट का प्रयास किया था, लेकिन खाली हाथ ही भागना पड़ा। 

विज्ञापन
robbery in civil engineer house by taking hostage in rajnandgaon
सीसीटीवी में कैद हुए भाग रहे बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बदमाशों ने शनिवार को एक सिविल इंजीनियर के घर में लूट की। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे हुए थे। इस दौरान सिविल इंजीनियर पहुंचा तो उसे पिस्टल दिखाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। किसी तरह इंजीनियर घर से बाहर निकला और फिर पुलिस को सूचना दी। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है। 

robbery in civil engineer house by taking hostage in rajnandgaon
इसी मकान में बदमाशों ने की लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इंजीनियर लौटा तो एक बदमाश बाहर खड़ा था
जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब सात किमी दूर नेशनल हाईवे-53 पर गार्डन सिटी कॉलोनी है। इस कॉलोनी में सिविल इंजीनयर पंकज साहू रहते हैं। वह शनिवार को किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। वह दोपहर करीब दो बजे लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और एक युवक बाइक लेकर बाहर खड़ा था। पंकज ने उससे खड़े होने का कारण पूछा तो बोला कि घूमने के लिए आया हूं। 

robbery in civil engineer house by taking hostage in rajnandgaon
इंजीनियर पंकज साहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरवाजा खुला देख पंकज अंदर घुसा तो बनाया बंधक
इसके बाद पंकज घर के अंदर जैसे ही घुसा उसने पीछे से आकर पिस्टल तान दी और अपने साथी के साथ मिलकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी में रखे रुपये लेकर भाग निकले। पंकज किसी तरह से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और परिजनों के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर उसमें बाइक सवार बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
robbery in civil engineer house by taking hostage in rajnandgaon
लालबाग थाना, राजनांदगांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक और मकान में की लूट की कोशिश, पर नाकामयाब रहे
इंजीनियर पंकज साहू ने बताया कि वह डिजाइनिंग का काम भी करता है। दोपहर को वह खाना खाने घर पहुंचा तो दो बदमाश वहां मौजूद थे। इससे पहले भी इन बदमाशों ने एक घर में लूट का प्रयास किया था, लेकिन खाली हाथ ही भागना पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसके घर को निशाना बनाया। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कॉलोनी के लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी डरे हुए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed