फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raipur : पटाखे की तरह फूटे 1500 ट्रांसफार्मर, दमकल ने बहाया 20 हजार लीटर पानी; बुझाने की कोशिशें अब भी जारी

Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
सार

हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
1500 transformers burst like firecrackers in Raipur
पटाखे की तरह फूटे 1500 ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में अचानक दिन में आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।


1500 transformers burst like firecrackers in Raipur
1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दफ्तर में रखें ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गुढियारी इलाके में धुंए के कारण आसमान पर काफी दूर तक बादल छाए हुए हैं। यहां पर करीब 6 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर रखे थे। मुख्यमंत्री साय के सचिव पी दयानंद, कलेक्टर और पुलिस के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

1500 transformers burst like firecrackers in Raipur
आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद 

राजधानी रायपुर CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं। जहां तीन लाख 20 हजार लीटर पानी अब तक फेंक दिया गया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। चारों तरफ से पानी फेंका जा रहा है, 5 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 transformers burst like firecrackers in Raipur
धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
लोगों को किया अलर्ट 

घटना के बाद आस-पास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं, क्योंकि आग का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर सभी को बाहर निकलने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
1500 transformers burst like firecrackers in Raipur
धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
साढ़े 3 एकड़ में फैला है गोडाउन

रायपुर के जिस बिजली गोदाम में आग लगी है। यह करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है। यहां ट्रांसफॉर्मर के अलावा बिजली के कई उपकरण रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे थे जिसमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। यातायात पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को खाली कराया है। साथ ही उस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed