मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पहले मोबाइल मिलेट कैफे 'मिलेट ऑन व्हील्स' का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। इस चलते-फिरते कैफे के जरिए लोगों को रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रागी से बना केक काटा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मिलेट के उपभोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने नवा रायपुर में विश्व स्तरीय कबीर संस्थान बनाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शनिवार को रायगढ़ के खरसिया दौरे पर पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ का पहला 'मिलेट ऑन व्हील्स' कैफे : सीएम भूपेश ने दिखाई हरी झंडी; नवा रायपुर में बनेगा कबीर संस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:59 PM IST
सार
मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिलेट मिशन चलाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन